HomeLife StyleEntertainmentकरीना कपूर खान ने फिर दी GOOD NEWS, तीसरे बच्चे का कर...

करीना कपूर खान ने फिर दी GOOD NEWS, तीसरे बच्चे का कर डाला जिक्र

Published on

बॉलीवुड : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अब दो बच्चों की मम्मी बन गई हैं। इसके बाद अब कुछ दिनों पहले हाल ही में उन्होंने अपने तीसरे बच्चे का जिक्र कर लोगों को चौका दिया है। सोशल मीडिया पर बेबो काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में फैंस के साथ सांझा करती है । 21 फरवरी को दूसरी बार मम्मी बनने के बाद उन्होंने अपने तीसरे बेबी की अनाउंसमेंट कर लोगों को हैरान कर दिया। उन्होंने अपने तीसरे बेबी का नाम भी फैंस के साथ शेयर कर दिया है ।

करीना कपूर खान अपने फैंस के साथ हर खुशी को निरंतर शेयर करती है। करीना ने अब फैंस के साथ अपनी किताब (Pregnancy Book) का अनाउंसमेंट भी किया है। इस किताब में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के एक्सपीरियंस शेयर किए है । खास बात ये है कि करीना ने इसे अपना तीसरा बच्चा कहा और इसे ‘बाइबिल’ नाम दिया है।

करीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह किचन में खड़ी हैं और बेकिंग ट्रे से अपनी बुक निकालती हैं। करीना ने वीडियो शेयर करते ये बताया की – ‘ये मेरी जर्नी है। मेरी दोनों और प्रेग्नेंसी और मेरी प्रेग्नेंसी बुक बाइबिल। कुछ अच्छे दिन थे तो कुछ बुरे,कुछ दिन मैं काम पर जाने के लिए उतावली होती थी तो कुछ दिन बेड से उठना भी मुश्किल होता था। यह किताब मेरे दिल के बहुत पास है, क्योंकि इसमें मैंने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान फिजिकल और इमोशनल अनुभव के बारे में लिखा है’।

करीना कपूर खान ने फिर दी GOOD NEWS, तीसरे बच्चे का कर डाला जिक्र

करीना ने अपने निजी अनुभवों को साझा करने के साथ साथ प्रोफेशनल डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स की राय और अप्रूवल को भी इसमें शामिल किया है, जिससे की दूसरी प्रेग्नेंट लेडीज को उनके अनुभव से मदद मिल सके।

उन्होंने आगे बताया, ‘इसको देश के स्त्री रोग और प्रसूति रोग विशेषज्ञों की गवर्निंग बॉडी FOGSI की मान्यता दी गई है. साथ ही इसे लिखने में मेरे पर्सनल डॉक्टर्स का भी भरपूर योगदान रहा है. मैं इस किताब को आपसे शेयर कर एक्साइटेड और नर्वस दोनों ही हूं. किताब को फौरन ऑर्डर करें’. करीना के इन सभी पोस्ट पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं।

करीना कपूर खान ने फिर दी GOOD NEWS, तीसरे बच्चे का कर डाला जिक्र

बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ भी है । करीना कपूर खान का फिल्मी करियर बेहद लाजवाब रहा उनके द्वारा कई अच्छी अच्छी फिल्में की गई और बच्चों की मां बनने के बाद भी उन्होंने अपना फिल्मी जगत नही छोड़ा |

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this