Categories: Health

अब सरकारी नहीं बल्कि प्राइवेट अस्पतालों में भी मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

बुधवार को डॉ धन सिंह रावत द्वारा विधानसभा में निजी अस्पतालों व आईएमए पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान दोनों ने आयुष्मान योजना से जुड़ी परेशानियों से मंत्री को अवगत कराया।

डॉ रावत ने स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी को निर्देश दिए कि योजना से जुड़ी निजी अस्पतालों की सभी समस्याओं को दूर किया जाए। डॉ रावत ने निजी अस्पतालों व आईएमए पदाधिकारियों से इस योजना को और बेहतर व प्रभावी बनाने के लिए सुझाव देने का अनुरोध भी किया।

अब सरकारी नहीं बल्कि प्राइवेट अस्पतालों में भी मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

बैठक के दौरान आईएमए पदाधिकारियों एवं निजी अस्पताल संचालकों ने अस्पतालों में डॉक्टरों व सहयोगी स्टाफ के साथ होने वाली अप्रिय घटनाओं पर रोक लगाने के लिए उत्तराखंड चिकित्सा परिचर्या सेवाकर्मी और सेवा संस्था अधिनियम को प्रभावी तरीके से लागू करने की मांग की। इस पर विभागीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस संदर्भ में जल्द कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों व आम लोगों को योजना के तहत बेहतर इलाज की सुविधा देना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर गोल्डन कार्ड, सूची में लोगों के नाम न होने, इलाज व जांच की दरों से जुड़ी सभी परेशानियों को दूर किया जाएगा। निजी अस्पतालों व आईएमए पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सभी अस्पतालों को इस पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने निजी अस्पतालों से इस संदर्भ में भी सुझाव मांगे हैं।

बैठक में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपतिडा. विजय धस्माना, गुरू रामराय विवि के कुलपति डा. यूएस रावत, आईएमए उत्तराखंड के महासचिव डा. अजय खन्ना, अध्यक्ष देहरादूनडा. अमित सिंह, डा. संजय उप्रेती, डा. महेश कुडियाल, डा. आरके जैन, डा. अजित गैरोला,डा. विपुल कंडवाल, डा. ईशान शर्मा, डा. राहुल प्रसाद, डा. कृष्ण अवतार, डा. हरीश कोहली सहित अनेक अस्पतालों के प्रतिनिधि शामिल थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago