देश के 2% आबादी वाले प्रदेश से निकले 22% खिलाड़ी, ओलिंपिक में लहराएंगे परचम

0
421

हरियाणा : भारत देश की कुल जनसंख्या का 2% हिस्सा हरियाणा प्रदेश में रहता है लेकिन खिलाड़ियों के चयन में हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी सबसे अधिक चुने जाते हैं। जितने खिलाड़ी पूरे देश में से चुने जाते हैं लगभग उसका एक चौथाई हिस्सा हरियाणा प्रदेश में से चुना जाता है।हर साल कई खिलाड़ी देश के कोने-कोने से उभर कर आते हैं लेकिन हरियाणा की पहचान इस कदर हो चुकी है कि देश में यदि खिलाड़ियों का नाम लिया जाए तो सबसे पहले हरियाणा प्रदेश की छवि सामने आती है।

और आए भी क्यों ना ना जाने भारत देश को हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों ने कितने मेडल दिलाए और पूरी दुनिया में नाम भी रोशन किया ।

देश के 2% आबादी वाले प्रदेश से निकले 22% खिलाड़ी, ओलिंपिक में लहराएंगे परचम

इस बार होने जा रहे ओलंपिक खेल महोत्सव में पूरी दुनिया के खिलाड़ी अपना अपना हुनर दिखाएंगे लेकिन भारत देश से जितने खिलाड़ी इस बार चुने गए हैं उनमें से 22% हिस्सा केवल हरियाणा का है यानी कि सबसे अधिक खिलाड़ी इस बार भी हरियाणा से ही निकले हैं जो पूरी दुनिया में अपनी जीत का परचम लहराने के लिए चुने गए हैं।

देश के 2% आबादी वाले प्रदेश से निकले 22% खिलाड़ी, ओलिंपिक में लहराएंगे परचम

हरियाणा प्रदेश के कुल 30 खिलाडी इस बार होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक के लिए चुने गए है । भारत देश का हर एक नागरिक हरियाणा के खिलाड़ियों से अपेक्षा रखता है की वो भारत के लिए मेडल जीतकर भी लाएंगे और पूरी दुनिया में भारत देश की जीत का परचम जरुर लहराएंगे।