HomeOthersHaryana Weather Update: जुलाई में सामान्य से हुई कम बारिश, इस तारीख...

Haryana Weather Update: जुलाई में सामान्य से हुई कम बारिश, इस तारीख से मानसून फिर होगा सक्रिय

Published on

हरियाणा में मानसूनी सीजन में अब तक सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि, पिछले दो-तीन दिनों में मानसून की सक्रियता के कारण प्रदेश के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 1 जून से 14 जुलाई तक औसतन 83.5 मिलीलीटर की बारिश दर्ज की गई है और यह सामान्य बारिश से 26 प्रतिशत कम है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दो से तीन दिन मौसम में बदलाव होने के साथ–साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में 18 से 21 जुलाई तक तेज बरसात का अनुमान लगाया गया है।

Haryana Weather Update: जुलाई में सामान्य से हुई कम बारिश, इस तारीख से मानसून फिर होगा सक्रिय

एचएयू कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में आमतौर पर 15 और 16 जुलाई को मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

Haryana Weather Update: जुलाई में सामान्य से हुई कम बारिश, इस तारीख से मानसून फिर होगा सक्रिय

इसके बाद बंगाल की खाड़ी में 17 जुलाई से एक और लो प्रेशर एरिया बनने से मानसून की सक्रियता फिर से बढ़ सकती है। इसकी वजह से प्रदेश लगभग सभी क्षेत्रों में 18 से 21 जुलाई के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज व भारी बारिश हो सकती है।

करनाल की बात करें तो आज करीब 73 एमएम बारिश हुई। बीते मंगलवार से अब तक 263 एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया।

Haryana Weather Update: जुलाई में सामान्य से हुई कम बारिश, इस तारीख से मानसून फिर होगा सक्रिय

वहीं कैथल में 18 एमएम, यमुनानगर में 28 और अंबाला में दो एमएम बारिश हुई। पानीपत में 61 एमएम और कुरुक्षेत्र में 70 एमएम हुई बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया। लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this