HomeUncategorizedखुद प्यासा रहकर दिल्ली को पानी दे रहा है हरियाणा, यमुना में...

खुद प्यासा रहकर दिल्ली को पानी दे रहा है हरियाणा, यमुना में कम आ रहा पानी, जानें फरीदाबाद के हालत

Published on

हरियाणा यमुना नदी में पानी का बहाव कम हो जाने के बावजूद दिल्‍ली को पूरा पानी दिया जा रहा है। इस तरह हरियाणा खुद प्‍यासा रहने के बावजूद दिल्‍ली के लिए पूरा पानी रिलीज कर रहा है। दूसरी ओर, दिल्‍ली सरकार अब भी हरियाणा पर पानी को लेकर दोषारोपण कर रही है।मामले के बारे में बता दें, दरअसल मानसून की दस्तक के बावजूद नदियों में खासकर यमुना में पानी का बहाव सामान्य से कम है। हथनीकुंड बैराज पर भी यमुना में पानी का बहाव कम है।

जिला फरीदाबाद की यदि बात करें तो पानी की किल्लत से जगह-जगह लोग परेशान दिखाई देते हैं । लेकिन इसके बावजूद भी हरियाणा से पानी दिल्ली में दिया जा रहा है इसीलिए जिस प्रदेश में खुद ही पानी की किल्लत है वो राजधानी की सहायता कर रहा है ।

खुद प्यासा रहकर दिल्ली को पानी दे रहा है हरियाणा, यमुना में कम आ रहा पानी, जानें फरीदाबाद के हालत

फरीदाबाद की यदि बात करें तो यहां यमुना नदी गुडगांव कैनाल लेक और आगरा कैनाल लेक होने के बावजूद भी कई इलाके ऐसे हैं जहां पानी का पानी तक नहीं मिलता । बारिश होने में देरी के कारण इनका स्तर भी धीरे-धीरे कम होता जा रहा है।

50 हजार क्यूसेक पार करने पर नहरों की सप्लाई रोक दी जाती है

खुद प्यासा रहकर दिल्ली को पानी दे रहा है हरियाणा, यमुना में कम आ रहा पानी, जानें फरीदाबाद के हालत

यमुना का जलस्तर 50 हजार क्यूसेक पार करने के बाद पश्चिमी यमुना नहर, उत्तरी यमुना नहर व आवर्धन नहर की सप्लाई रोक दी जाती है। पहाड़ों में बारिश के कारण शिल्ट व लकडि़यां पानी के साथ बहकर आती हैं और ये नहरों पर लगी बिजली इकाइयों के लिए घातक साबित होती हैं। इसलिए नहरों की सप्लाई रोककर नदी में पानी छोड़ दिया जाता है। हर साल की बात की जाए तो इन दिनों बहाव सामान्य रहता है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this