HomeFaridabadखोरी गांव को लेकर झूठी खबर फैलाने वाले शख्स की हुई पहचान,...

खोरी गांव को लेकर झूठी खबर फैलाने वाले शख्स की हुई पहचान, जल्द होगा सलाखों के पीछे

Published on

फरीदाबाद:- गांव खोरी में अफवाह फैलाने वाले शख्स की पुलिस ने पहचान कर ली है आरोपी की तलाश जारी है जिसको जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

बताते चलें कि दिनांक 16 जुलाई को एक नाम पता ना मालूम व्यक्ति ने एक वीडियो वायरल किया, जिसमें अफवाह फैलाई गई कि खोरी में मकान टूटने की वजह से एक औरत ने अपनी दो लड़कियों की चाकू से हत्या कर दी है और खुद भी आत्महत्या कर ली है।पुलिस टीम ने जांच में पाया कि यह किसी असामाजिक तत्व ने अराजकता फैलाने की नियत से झूठी वीडियो वायरल की है जिसका खोरी गांव से कोई संबंध नहीं है

खोरी गांव को लेकर झूठी खबर फैलाने वाले शख्स की हुई पहचान, जल्द होगा सलाखों के पीछे

थाना सूरजकुंड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करनी शुरू की। सामने आया कि खोरी गांव में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने यह झूठी अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल की थी।

पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान कर ली है आरोपी की पहचान मोहम्मद ए्वरार पुत्र मोहम्मद रज्जाक निवासी गांव खोरी के रूप में हुई है।

खोरी गांव को लेकर झूठी खबर फैलाने वाले शख्स की हुई पहचान, जल्द होगा सलाखों के पीछे

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने खोरी गांव एरिया में कानून व्यवस्था बिगाड़ने के लिए और अराजकता फैलाने की नीयत से झूठी वीडियो वायरल की थी।

खोरी गांव को लेकर झूठी खबर फैलाने वाले शख्स की हुई पहचान, जल्द होगा सलाखों के पीछे

फरीदाबाद पुलिस अफवाह फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटेगी। अगर इस तरह का कोई भी मामला सामने आता है तो उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this