HomeFaridabadमूसलाधार बरसात से यातायात हुआ ठप, लिखित में शिकायत करने के बाद...

मूसलाधार बरसात से यातायात हुआ ठप, लिखित में शिकायत करने के बाद भी निगम ने नहीं किया समाधान

Published on

फरीदाबाद : जिला फरीदाबाद में लोगों की परेशानियां दिन प्रतिदिन कम होने की जगह बढ़ती जा रही है जिस में अहम भूमिका निभा रहा है नगर निगम फरीदाबाद कई बार बोलने के बावजूद भी काम ना करने की वजह से हर बार खामियाजा निर्दोष जनता को भुगतना पड़ता है।

मानसून की बरसात में अभी दूसरा ही दिन है और फरीदाबाद में नगर निगम फरीदाबाद के सारे दावों की पोल बरसात में खुली किताब की तरह सबके सामने खोल कर रखती है लेकिन सोचने वाली बात तो यह है कि नगर निगम फरीदाबाद पुलिस प्रशासन की बात को ही अनदेखा कर देता है तो भला आम जनता की समस्याओं को कैसे दूर कर पाएगा।

मूसलाधार बरसात से यातायात हुआ ठप, लिखित में शिकायत करने के बाद भी निगम ने नहीं किया समाधान

जानकारी के लिए आपको बता देगी फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा पिछले कुछ दिनों पहले नगर निगम फरीदाबाद को एक चिट्ठी लिखी गई जिसके अंदर यह साफ साफ शब्दों में लिखा था कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधिक पानी भरने वाली जगहों पर नगर निगम फरीदाबाद ड्रेनेज की सफाई के साथ-साथ अन्य योजना बनाएं ताकि मानसून के दौरान होने वाली यातायात की परेशानी से लोगों को निजात मिल सके।

मूसलाधार बरसात से यातायात हुआ ठप, लिखित में शिकायत करने के बाद भी निगम ने नहीं किया समाधान

लेकिन नगर निगम फरीदाबाद के कानों पर कोई जू नहीं रहेंगी आम जनता की ना सुनने वाले नगर निगम फरीदाबाद अब फरीदाबाद पुलिस प्रशासन की बातों को भी अनदेखा करने लग गया। निगमायुक्त डॉ गरिमा मित्तल का यह कहना था कि शहर में कहीं पर भी जलभराव की समस्या देखने को नहीं मिलेगी लेकिन चंद मिनटों की बरसात नहीं उन्हें और उनके सभी वादों को झूठा साबित कर दिया।

नजारा आप देख रहे हैं नीलम फ्लाईओवर का जहां पिछले कई घंटों से जाम लगा हुआ है और वह भी केवल बारिश के पानी को राष्ट्र राजमार्ग पर भरने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा लिखित में देने के बावजूद भी नगर निगम फरीदाबाद में होने वाली समस्या के लिए कोई भी समाधान नहीं ढूंढा बस दावे कर दिए कि शहर में कहीं पर भी जलभराव की समस्या देखने को नहीं मिलेगी और वह सभी दावे अब झूठा साबित हो चुके हैं।

मूसलाधार बरसात से यातायात हुआ ठप, लिखित में शिकायत करने के बाद भी निगम ने नहीं किया समाधान

शहर में जगह जगह पर यातायात ठप होता नजर आया ऐसे में पुलिसकर्मी भी कई जगह पर ऐसे दिखाई दिए जिन्होंने फंसी हुई गाड़ियों को निकालने के लिए वाहन चालकों की मदद की लेकिन सवाल उठता है नगर निगम फरीदाबाद से जो अपनी जिम्मेदारी से भागता ही नजर आ रहा है ना जाने फरीदाबाद शहर कब स्मार्ट सिटी के रूप में उभरकर निकलेगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this