HomeFaridabadमॉनसून की बारिश लोगों के लिए बनकर आई आफत, लोगों को हुई...

मॉनसून की बारिश लोगों के लिए बनकर आई आफत, लोगों को हुई इतनी परेशानी

Published on

मानसून की दूसरी बारिश ने पूरे फरीदाबाद को जलमग्न कर दिया। गलियों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक आज पूरे फरीदाबाद में कई कई फुट पानी भर गया जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

‌ दरअसल, नगर निगम ने इस वर्ष मानसून को लेकर कई तैयारियां की थी। निगम के अनुसार शहर भर के बड़े बड़े नालों को साफ किया जा रहा है ताकि बरसात के समय बारिश का पानी बड़े नालों में चला जाए और सड़कों पर जलभराव ना हो परंतु मॉनसून की दूसरी बारिश ने नगर निगम के सारे दावों पर पानी फेर दिया। देर रात से हो रही बरसात ने पूरे फरीदाबाद को जलमग्न कर दिया।

मॉनसून की बारिश लोगों के लिए बनकर आई आफत, लोगों को हुई इतनी परेशानी

सोमवार सुबह नौकरी पेशा लोगों सहित अन्य लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग अपने-अपने घरों से पूरी तैयारी के साथ बाहर निकले। कई लोग अपने आप को पॉलिथीन से ढके हुए भी नजर आए।

गलियों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक हो जलमग्न
मॉनसून की दूसरी बारिश ने लगभग पूरे फरीदाबाद को डुबोकर रख दिया। कालोनियों की गलियों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों तक कई कई फुट पानी भर गया जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग नगर निगम को कोसते हुए भी नजर आए।

मॉनसून की बारिश लोगों के लिए बनकर आई आफत, लोगों को हुई इतनी परेशानी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में अगले 3 दिनों तक झमाझम बारिश होगी। ‌ आज चंद घंटों की बारिश ने ही पूरे फरीदाबाद को जलमग्न कर दिया ऐसे में यह सोचने का विषय है कि आगामी दिनों में किस तरीके के हालात पूरे फरीदाबाद में देखने को मिलेंगे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this