Categories: Featured

सास का बॉयफ्रेंड बनो, मोटी रकम लो, महिला के इस ऑफर पर लोगों के आ रहे गजब रिएक्शन

सास और बहू का रिश्ता बेटी और माँ जैसा होता है। इनके बीच काफी नोक – झोंक भी होती है। सास-बहू के किस्से आपने बहुत सुने होंगे। लेकिन अब जो मामला सामने आया है, शायद ही आपने पहले कभी सुना हो। आपने पहले ये कभी नहीं सुना होगा कि कोई बहू अपनी सास के लिए ब्वॉयफ्रेंड ढूंढ रही हो, वो भी सोशल मीडिया पर। यह जानकार आपको हैरानी होगी, पर यह हकीकत है और ऐसा हुआ है अमेरिका में।

पहले तो सभी इसे एक मजाक समझ रहे थे। सभी को लगा कि इतने मजाक दिनभर में होते हैं यह भी मजाक ही होगा। लेकिन यहां एक बहू ने बाकायदा सोशल मीडिया पर विज्ञापन दिया कि उसे किराये पर ब्वॉयफ्रेंड की जरूरत है। मजे की बात तो यह कि सास को इस बारे में पता ही नहीं।

सास का बॉयफ्रेंड बनो, मोटी रकम लो, महिला के इस ऑफर पर लोगों के आ रहे गजब रिएक्शन

कई लोगों ने इसमें रुचि भी दिखाई है। उस बहू से कई लड़कों ने संपर्क किया है। इस विज्ञापन में साफ तौर पर लिखा गया है कि महिला को अपनी सास के लिए एक ब्वॉयफ्रेंड की जरूरत है। चौंकाने वाली बात ये है कि ब्वॉयफ्रेंड सिर्फ दो दिन के लिए चाहिए। वहीं एक शर्त यह भी है कि ब्वॉयफ्रेंड की उम्र 40 से 60 के बीच होनी चाहिए। इसके लिए 960 डॉलर यानी लगभग 72000 रुपये दिए जाएंगे।

इतनी बड़ी रकम को पाने के लिए कई लोगों की लाइन लग गयी। बहू असमंजस में पड़ गयी कि किसे चूज किया जाये। दरअसल, महिला को खुद एक शादी में शामिल होना है, जिसके लिए वो अपनी सास को भी साथ ले जाना चाहती है। उसकी इच्छा है कि उसकी सास भी सुंदर कपड़ों में वेडिंग पार्टी में दिखे, इसके लिए एक पार्टनर की जरूर होगी। विज्ञापन में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि सास के कपड़े सफेद होंगे, ऐसे में शख्स के कपड़े भी मैचिंग होने चाहिए।

यह विज्ञापन उस इलाके में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इस विज्ञापन के बारे में सुनकर मुस्कुरा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago