Categories: Featured

इस परिवार ने बनाया अजीबोगरीब रिकॉर्ड, एक ही तारीख को होता है सबका जन्मदिन

किसी भी परिवार में किसी सदस्य का जन्मदिन बहुत ही ख़ास होता है। यह ख़ुशी का दिन होता है। कई बार ऐसा संयोग होता है जब एक ही परिवार के दो सदस्यों का जन्मदिन एक ही दिन पड़ जाता है। लेकिन सोचिए यदि एक ही परिवार के नौ सदस्यों का जन्मदिन एक ही दिन पड़ जाए तो यह बड़ा ही गजब संयोग कहा जाएगा। ऐसा ही एक दुर्लभ मामला सामने आया है पाकिस्तान के परिवार से, जहां नौ लोगों का जन्मदिन एक ही दिन पड़ता है।

एक दिन 9 दावतें आप सोच ही सकते हैं कि कितना ख़ास दिन रहता होगा इस परिवार में। इन लोगों का नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गया है। यह मामला पाकिस्तान के लरकाना का है। इस परिवार के सभी नौ सदस्यों का जन्मदिन एक अगस्त को पड़ता है। इस अनोखे रिकॉर्ड को देखते हुए अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स ने भी प्रमाणपत्र जारी किया है।

इस परिवार ने बनाया अजीबोगरीब रिकॉर्ड, एक ही तारीख को होता है सबका जन्मदिन

यह रिकॉर्ड काफी दुर्लभ माना जा रहा है। इसे तोडना शायद आसान नहीं होगा किसी भी परिवार के लिए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस नए रिकॉर्ड के बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस परिवार के मुखिया का नाम आमिर आजाद मांगी है। मांगी के परिवार में पत्नी और बच्चों को मिलाकर कुल नौ सदस्य हैं। दिलचस्प बात ये भी है कि मांगी के सात बच्चों में से चार बच्चे जुड़वा हैं।

जब से यह मामला सामने आया है तभी से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई इसपर बात कर रहा है। परिवार के मुखिया मांगी की शादी भी एक अगस्त को ही हुई थी। परिवार के मुखिया आमिर पेशे से एक शिक्षक हैं। उनके परिवार ने यह रिकॉर्ड दर्ज कराया है और परिवार के लोग काफी खुश हैं।

ख़ुशी की बात है ही कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। परिवार में पिता का नाम आमिर है, मां का नाम खुदीजा है। इनके अलावा सात बच्चे- सिंधु, ससुई, सपना, आमिर, अंबर, अम्मार और अहमर हैं। दोनों बेटियां जुड़वा हैं जो 1998 में पैदा हुई हैं, जबकि दो बेटे भी जुड़वा हैं जो 2003 में पैदा हुए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago