Homeक्या कैडबरी की चॉकलेट में है गोमांस? जानिये क्या कहा कंपनी ने

क्या कैडबरी की चॉकलेट में है गोमांस? जानिये क्या कहा कंपनी ने

Published on

भारत में कैडबरी चॉकलेट का पर्याय बन चुका है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोग भी इसे बड़े शोक से खाते हैं। लेकिन कैडबरी की चॉकलेट पर पिछले कुछ दिनों से बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि कैडबरी चॉकलेट में बीफ यानी गोमांस है। कंपनी के तथाकथित दावे को स्क्रीनशॉट बनाकर सोशल मीडिया पर पेश किया जा रहा है। इस स्क्रीनशॉट में बताया गया कि कैडबरी अपने कुछ प्रोडक्ट में जिलेटिन का इस्तेमाल करती है।

सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल रही है। कई संगठन इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। जिलेटिन गोमांस से बना होता है। इस पर कैडबरी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि उपभोक्ता इस तरह की भ्रामक बातों में न आए और इससे पहले तथ्य की जांच कर लें।

क्या कैडबरी की चॉकलेट में है गोमांस? जानिये क्या कहा कंपनी ने

ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी चीज को लेकर देश में बवाल मचा हो। पहले भी सोशल मीडिया के कारण ऐसी ख़बरें सामने आयी हैं। इस मामले में कैडबरी ने कहा है कि जो स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है भारत में बिकने वाली कैडबरी चॉकलेट से संबंधित नहीं है। भारत में कंपनी के जितने भी प्रोडक्ट बिक रहे हैं वह शत प्रतिशत शाकाहारी यानी वेजिटेरियन हैं। किसी भी रैपर पर ग्रीन डॉट इसकी गवाही देता है।

क्या कैडबरी की चॉकलेट में है गोमांस? जानिये क्या कहा कंपनी ने

इस स्पष्टीकरण पर भी कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं। उन्हें इसपर यकीन नहीं है। कैडबरी ने यह भी कहा कि इस तरह के भ्रामक पोस्ट से कंपनी की छवि को धक्का पहुंचा है। कंपनी ने कहा है कि स्क्रीनशॉट भारत में निर्मित मोंडेलेज उत्पादों से संबंधित नहीं है। मोंडेलेज इंटरनेशनल अमेरिकी कंपनी है, जो अब ब्रिटिश कंपनी कैडबरी की मालिक है। कंपनी ने कहा कि आप भली-भांति जानते हैं कि इस तरह के नकारात्मक और भ्रामक पोस्ट हमारे सम्मानित और बड़े ब्रांड के प्रति उपभोक्ताओं का विश्वास कम कर सकते हैं।

क्या कैडबरी की चॉकलेट में है गोमांस? जानिये क्या कहा कंपनी ने

कई लोगों को में तो भय पैदा हो गया था कि जिस चॉकलेट को वह शोक से खा रहे हैं उसमें गोमांस मिला हुआ है।

Latest articles

ओम शिक्षा संस्कार स्कूल में जोरों पर वार्षिक उत्सव की तैयारियां

Faridabad: ओम योग संस्थान द्वारा ग्राम पाली में ओम शिक्षा संस्कार स्कूल के वार्षिक...

मकान मालिक ने किरायेदार के बेटे का फाड़ा सिर, आधे दर्जन से ज्यादा लगे टाके

Faridabad: अजरौंदा गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक...

फरीदाबाद: लाखों रूपये खर्च कर डिवाइडर को कंपनी बना रही हरा भरा

Faridabad: फरीदाबाद के ग्रीन बेल्ट पर हर साल लाखों पेड़ पौधे लगाए जाते हैं।...

अनोखी पहल: सैनिक कॉलोनी में बना एसटीपी प्लांट, मैनुअल तरीके से साफ हो रहा पानी

Faridabad: "जहां चाह वहां राह" यह कहावत सेव अरावली संस्था के सदस्यों पर बिल्कुल...

More like this