ओलंपिक मेडल जीतने से डॉमिनोज़ ने किया एलान, देश की ओलंपिक स्टार को अब ज़िंदगी भर मिलेगा फ्री पिज्जा

अभी हाल ही में टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। देश भर में खुशी की लहर है। आपको बता दे कि वेटलिफ्टिंग में ये भारत का सबसे बड़ा पदक है और उनकी ये जीत सबके लिए बहुत अहम है दरअसल मीराबाई से पहले वेटलिफ्टिंग में कर्णम मल्लेश्वरी ने ब्रॉन्ज़ जीता था।

मीराबाई चानू के मेडल जीतने से ही ओलंपिक में भारत का खाता भी खुला।  मेडल जीतने के बाद उन्हें एक ऐसी स्पेशल ट्रीट मिली जिसके बारे मे उन्होंने भी कभी नहीं सोचा होगा। दरअसल मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने एक  इंटरव्यू  के दौरान कहा कि, “अब वह सबसे पहले जी भरकर पिज्जा खाएंगी।”

ओलंपिक मेडल जीतने से डॉमिनोज़ ने किया एलान, देश की ओलंपिक स्टार को अब ज़िंदगी भर मिलेगा फ्री पिज्जा

सख़्त ट्रेनिंग और डायट प्लान फॉलो करने के लिए उन्होंने तमाम अन्य एथलीट्स की तरह लंबे समय से पिज्जा या बाहर का खाना व जंक फूड छोड़ रखा था। पर अब मेडल जीतने के बाद तो जाहिर सी बात है कि मीराबाई चानू एक चीट डे तो डिज़र्व करती ही हैं।

पिज्जा के लिए इतना प्यार देखकर डॉमिनोज़ ने यह ऐलान कर दिया कि देश की ओलंपिक स्टार को अब ज़िंदगी भर की पिज्जा ट्रीट डॉमिनोज़ की तरफ से ऐसा डॉमिनोज़ ने ट्वीट किया।

फिर क्या था डॉमिनोज़ के इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर लोगों  ने ट्विटर पर जमकर रिएक्ट भी किया। इस बात पर लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आए। ट्विटर के यूजर ने लिखा कि ये सराहनीय है कि आप उन्हें फ्री पिज्जा दे रहे हैं लेकिन इसकी जगह आप कोई अच्छा गिफ्ट भी दे सकते थे। एक एथलीट पिज्जा खा-खाकर अपनी फिटनेस थोड़ी न खराब करेगा।

इस पर लोगों ने ट्विटर पर जमकर रिएक्ट भी किया. अलग-अलग तरह के रिएक्शन एक यूज़र ने लिखा कि ये सराहनीय है कि आप उन्हें फ्री पिज्जा दे रहे हैं लेकिन इसकी जगह आप कोई अच्छा गिफ्ट भी दे सकते थे। एक एथलीट पिज्जा खा-खाकर अपनी फिटनेस थोड़ी न खराब करेगा।

एक यूज़र ने डॉमिनोज़ को ही जमकर ट्रॉल किया और  लिखा – बहुत अच्छी बात है कि आप उन्हें फ्री पिज्जा दे रहे हैं, लेकिन हमें कम से कम फ्री केचअप तो दे सकते हैं, वो भी तब जब 500 रुपये से ज़्यादा का पिज्जा ऑर्डर कर रहे हैं। आप लोग इतने कंजूस हैं कि उसका भी एक रुपया ले लेते हैं।

आपको बता दे कि भारत की 26 साल की इस वेटलिफ्टर ने 49kg कैटेगरी के स्नैच इवेंट में 87kg वज़न उठाया।मीराबाई ने इस पूरे इवेंट में कुल 202 kg वजन उठाया. ओलंपिक्स में वेटलिफ्टिंग इवेंट में ये भारत का रिकॉर्ड भी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago