HomeFaridabadचंद घंटों की बारिश ने शहर को किया जलमग्न, निगम अधिकारियों के...

चंद घंटों की बारिश ने शहर को किया जलमग्न, निगम अधिकारियों के दावों की खुली पोल

Published on

मॉनसून की बारिश ने पूरे फरीदाबाद की स्थिति बद से बदतर कर दी है। शहर भर के अलग-अलग हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। आज पूरे दिन रुक-रुक हो रही बूंदाबांदी ने जहां शहर वासियों को गर्मी से राहत दिलाई वहीं पूरे शहर में जलभराव भी देखने को मिला जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दरअसल, मॉनसून को लेकर किए गए नगर निगम के दावे जमीनी स्तर पर हवा हवाई साबित हो रहे हैं। निगम ने दावा किया था कि इस वर्ष शहर वासियों को जलभराव का सामना नहीं करना पड़ेगा परंतु मॉनसून के आते ही निगम के दावे फेल हो गए और पूरे शहर में जगह जगह पर जलभराव देखने को मिला।

चंद घंटों की बारिश ने शहर को किया जलमग्न, निगम अधिकारियों के दावों की खुली पोल

एनआईटी 86 स्थित 60 फुट रोड पर घुटनों तक पानी भर गया। यहां घरों और दुकानों में चारों ओर पानी-पानी नजर आ रहा था। बारिश के पानी के साथ सीवर की गंदगी भी घरों में घुस गई। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

सेक्टर 15 में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो पहिया वाहन चालकों सहित अन्य वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है परंतु इन सब के बावजूद भी निगम अधिकारी इस समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं।

चंद घंटों की बारिश ने शहर को किया जलमग्न, निगम अधिकारियों के दावों की खुली पोल

गौरतलब है कि मानसून की शुरुआत से पहले निगम की ओर से शहर के सभी बड़े नालों को साफ करने की बात कही गई वही नालों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this