HomeFaridabadआईबी मे वापस जाने से पहले छुट्टी पर गए DGP मनोज यादव,...

आईबी मे वापस जाने से पहले छुट्टी पर गए DGP मनोज यादव, जाने कौन हो सकते है हरियाणा के अगले DGP

Published on

आगामी शुक्रवार को वर्तमान DGP मनोज यादव अपना पद छोड़ेंगे और 31 जुलाई को हरियाणा को अपना आगामी DGP मिलेगा।जिसके लिए कई अधिकारियों का नाम सामने आ रहा है। परंतु इस बदलाव से पहले ही वर्तमान DGP मनोज यादव छुट्टी पर चले गए है। सूत्रो की माने तो उन्होने यह छुट्टी अपनी बेटी की शादी की वजह से ली है।वह अपना कार्यभार मोहम्मद अकील को सोंपकर गए है। आपको बता दे कि कि मोहम्मद अकील काफी लंबे समय से हरियाणा में एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) कार्यरत रहे हैं।

वही अगर बात करे आने वाले DGP चुनाव की तो फिलहाल चार नाम चर्चा का विषय बने हुए है। जिसमे शत्रुजीत कपूर(1990 बैच), मोहम्मद अकील (1989 बैच), पीके अग्रवाल(1988 बैच), आरसी मिश्र(1989 बैच) के नाम शामिल है। इनमे से शत्रुजीत कपूर को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

आईबी मे वापस जाने से पहले छुट्टी पर गए DGP मनोज यादव, जाने कौन हो सकते है हरियाणा के अगले DGP
DGP मनोज यादव

चर्चित नामो मे से शत्रुजीत कपूर को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।1990 बैच के शत्रुजीत कपूर हरियाणा मे कई अहम पदो पर अपनी सेवाएँ दे चुके है। कपूर को हमेशा से ही सरकार का करीबी बताया गया है। आपको बता दे कि वह मनोहर सरकार के कार्यकाल से पहले भी CID मे ADGP के पद पर कार्यरत रह चुके है व बिजली विभाग को नुकसान से उबारने मे उनकी अहम भूमिका थी।

आईबी मे वापस जाने से पहले छुट्टी पर गए DGP मनोज यादव, जाने कौन हो सकते है हरियाणा के अगले DGP

यही कारण है कि उनके नाम पर मुहर लगना लगभग तय माना जा रहा है।इसके अलावा सिक्योरिटी के हिसाब से सबसे ऊपर नाम पीके अग्रवाल का है और मोहम्मद अकील का नाम भी चर्चा में है परंतु माना यही जा रहा है कि शत्रुजीत कपूर के आगे इनकी दावेदारी थोड़ी फीकी है।

आईबी मे वापस जाने से पहले छुट्टी पर गए DGP मनोज यादव, जाने कौन हो सकते है हरियाणा के अगले DGP
शत्रुजीत कपूर

ध्यान देने वाली बात यह है कि वर्तमान DGP मनोज यादव ने पिछले महीने इंटेलिजेंस ब्यूरो में वापस जाने की इच्छा जाहिर की थी। जिसका जवाब देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने उनकी अर्ज़ी स्वीकार करते हुए उन्हें यह आदेश दिए थे कि नया DGP नियुक्त होने तक वह अपने पद पर बने रहेंगे।ऐसे मे उनके छुट्टी पर जाने के बाद नए DGP के चुनाव की खबरें और तेज़  हो गयी है।आपको बता दे की यूपीएससी की बैठक मे DGP के नाम पर मुहर लग चुकी है परंतु यह देखना दिलचस्प होगा कि इन प्रबल दावेदारों मे से किसे अगला DGP चुना जाएगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this