HomeFaridabadदूसरी जांच में भी फर्जी निकला सीवर लाइन का एस्टीमेट, ‌ कार्यवाही...

दूसरी जांच में भी फर्जी निकला सीवर लाइन का एस्टीमेट, ‌ कार्यवाही के लिए सीएम को लिखा गया पत्र

Published on

वार्ड नंबर पांच में सीवरलाइन के एस्टीमेट की गड़बड़ी में निगम के तीन अधिकारी दूसरी जांच में भी दोषी पाए गए हैं। दूसरी जांच वार्ड पांच की निगम पार्षद ललिता यादव के कहने पर कराई गई थी।

जांच का जिम्मा एडीश्नल कमिश्नर डॉ. वैशाली शर्मा को दी गई थी। उन्होंने जांच रिपोर्ट निगम कमिश्नर डॉ. गरिमा मित्तल को सौंप दी है। अब आरोपी बनाए गए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है।

दूसरी जांच में भी फर्जी निकला सीवर लाइन का एस्टीमेट, ‌ कार्यवाही के लिए सीएम को लिखा गया पत्र

दरअसल, वॉर्ड नंबर 5 में सीवर लाइन की सफाई के लिए बनाए गए एस्टीमेट में गड़बड़ी की शिकायत राम सिंह यादव ने निगम प्रशासन से की थी। इस शिकायत पर वार्ड पार्षद ललिता यादव ने आपत्ति जताई थी जिस पर कार्यवाही करते हुए निगमायुक्त डॉ गरिमा मित्तल ने दोबारा से जांच करवाने की बात कही थी।

निगम प्रशासन ने जांच एनआईटी के ज्वाइंट कमिश्नर प्रशांत अटकान काे सौंप दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि निगम ने 26 अप्रैल 2021 को वॉर्ड में विभिन्न सीवर लाइनों की सफाई के लिए 3 टेंडर निकाले।

दूसरी जांच में भी फर्जी निकला सीवर लाइन का एस्टीमेट, ‌ कार्यवाही के लिए सीएम को लिखा गया पत्र

इसमें से 2 टेंडर में सफाई के जो एस्टीमेट बनाए गए हैं वे पूरी तरह से फर्जी हैं। इसमें एक ही सीवर लाइन की 2 अलग-अलग टेंडर में 3 बार सफाई कराने का फर्जी एस्टीमेट तैयार किया गया है।

इसके अलावा टेंडर में जिस 36 इंची सीवर लाइन की लंबाई 865 मीटर है उसे अधिकारियों ने 1615 दिखाया है। उनका आरोप है कि एक्सईएन, एसडीओ और जेई ने मिलकर सीवर लाइन की लंबाई अधिक दिखाकर ज्यादा बजट सेंंशन कराने की योजना बनाई थी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this