Homeइस देश में तीन सूरज देखकर लोग हो गए भौचक्के, जानिये क्या...

इस देश में तीन सूरज देखकर लोग हो गए भौचक्के, जानिये क्या है पूरा मामला

Published on

दुनिया में कभी – कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जिसपर यकीन कर पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। यह घटनाएं बहुत ही अजब – गजब होती हैं। ऐसी ही एक घटना उत्तर पूर्व चीन के शहर मोहे के लोगों ने कुछ दिनों पहले महसूस की जब सुबह के समय वह उठे तो यह सुबह उनके लिए बेहद खास और हैरान करने वाली थी। वे आसमान में एक साथ तीन सूरज देखकर अचरज में पड़ गए।

उन लोगों को कई तरह के आभास होने लगे कि क्या हो रहा है। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। हालांकि, आसमान में दिख रहे दो अन्य सूरज असली नहीं थे और ‘सन डॉग’ की वजह से उन्हें तीन सूर्य दिख रहे थे। इसे वायुमंडलीय प्रकाशीय घटना के रूप में जाना जाता है जिसकी वजह से लोगों को एक की बजाय अधिक सूर्य आसमान में दिखने लगते हैं।

प्रकृति कई बार अपने ऐसे रूप दिखाती है जिसे देखकर हम दंग रह जाते हैं। हमारे पास शब्द भी खत्म हो जाते हैं। यह दुर्लभ घटना लोगों को तीन घंटे तक दिखी। सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक लोग इस दुर्लभ घटना को देखते रहे और कइयों ने इसे कैमरों में कैद करने की कोशिश की। पीपल्स डेली चाइना ने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें तीन सूर्य दिख रहे हैं। वीडियो में सूर्य के साथ दो चमकीले स्थान दिख रहे हैं जिन्हें ‘फैंटम सन’ भी कहा जाता है।

चीन के आसमान में एक साथ दिखे तीन सूरज, जानें कैसे हुआ ये

इस वीडियो पर कई कमैंट्स आ रहे हैं। लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि ‘सन डॉग’ नामक दुर्लभ घटना तब होती है जब पृथ्वी के वातावरण में बर्फ के क्रिस्टल बन जाते हैं, इसके बाद वे सूरज की रोशनी को प्रतिबिंबित करते हैं और चमकते हुए सूर्य प्रतीत होते हैं। यह हाल के सालों का सबसे लंबा सन डॉग माना जा रहा है।

इस देश में तीन सूरज देखकर लोग हो गए भौचक्के, जानिये क्या है पूरा मामला

यह वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को एक डर भी इसे देखकर लगने लगा है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this