HomeOthersHaryana: शुरू हो गया राम रहीम को राखी और ग्रीटिंग भेजने का...

Haryana: शुरू हो गया राम रहीम को राखी और ग्रीटिंग भेजने का सिलसिला, डाकघरों में समर्थकों की लगी कतारें

Published on

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का जन्म 15 अगस्त को होता है। उनके समर्थक पूरे अगस्त महीने को अवतार माह के रूप में मनाते हैं। राम रहीम के जेल जाने से पहले डेरा सच्चा सौदा सिरसा में हर साल 15 अगस्त को बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था।

हालांकि, यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी के बाद पहले जैसा आयोजन अब नहीं होता।

Haryana: शुरू हो गया राम रहीम को राखी और ग्रीटिंग भेजने का सिलसिला, डाकघरों में समर्थकों की लगी कतारें

इस महीने 21 अगस्त को भाई–बहन का त्यौहार यानी रक्षाबंधन भी है। ऐसे में हरियाणा के जाखल के डाकघरों में अभी से ग्रीटिंग आने शुरू हो गए हैं। डेरा प्रमुख के अनुयायी सुनारिया जेल के पते पर राखी और जन्मदिन की बधाई व ग्रीटिंग कार्ड भेज रहे हैं और यह सिलसिला अभी से शुरू हो चुका है।

Haryana: शुरू हो गया राम रहीम को राखी और ग्रीटिंग भेजने का सिलसिला, डाकघरों में समर्थकों की लगी कतारें

जाखल डाकघर के पोस्ट मास्टर रोशनलाल और श्यामलाल ने बताया कि ज्यादातर अनुयायी राखी और ग्रीटिंग भेज रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में दर्जनों लोगों ने जाखल डाकघर में डेरा प्रमुख के लिए राखी और ग्रीटिंग कार्ड भेज हैं। श्रद्धालु प्रतिदिन यहां ग्रीटिंग कार्ड भेजने के लिए आते हैं।

Haryana: शुरू हो गया राम रहीम को राखी और ग्रीटिंग भेजने का सिलसिला, डाकघरों में समर्थकों की लगी कतारें

उप डाकघर सिधानी के मुख्य पोस्ट मास्टर रमेश कुमार ने बताया कि डेरा श्रद्धालु अपने हाथों में सफेद व खाकी रंग के लिफाफे लिए कतारों में लगे हुए रहते हैं। इस क्षेत्र से काफी सारे श्रद्धालु डेरा प्रमुख के 54वें जन्मदिन पर सुनारिया जेल में बधाई संदेश भेज रहे हैं। सोमवार से यह सिलसिला और भी अधिक बढ़ गया है।

Haryana: शुरू हो गया राम रहीम को राखी और ग्रीटिंग भेजने का सिलसिला, डाकघरों में समर्थकों की लगी कतारें

डेरा प्रेमी अरतीस कुमार इन्सां, राजेंद्र कुमार बारू, लिली कुमार इन्सां, केवल सिंह, शिवनारायण, बॉबी बिंदल, वीरेंद्र बिंदा, सोनू, रवि गुप्ता समेत गांव सिधानी के निवासी महेंद्र सिंह, सत्यवान, निशु, रिंकू गुर्जर, प्रेम इन्सां, धनपति, सावित्री, नीतू, सुखी, किरणपाल, छिंदर कौर इन्सां ने बताया कि “जब से उनके गुरु सुनारिया जेल गए हैं, तब से वह हर साल अगस्त महीने में उनके जन्मदिवस पर उनको ग्रीटिंग व राखी भेजते हैं। इसलिए वे लोग पूरे अगस्त महीने को अवतार माह के रूप में मनाते हैं।”

Latest articles

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में बस सेवा बंद, कई अन्य क्षेत्रों में आवागमन संकट गहराया

ग्रेटर फरीदाबाद से जुड़े सेक्टर-70 और इसके आसपास की सोसायटियों आगमन, रॉयल हेरिटेज सहित...

फरीदाबाद के इस सेक्टर की बदहाल व्यवस्था से परेशान लोग, पानी की किल्लत और गंदगी पर उठी आवाज

फरीदाबाद के सेक्टर-11 सी ब्लॉक में रहने वाले लोगों का दैनिक जीवन इन दिनों...

फरीदाबाद में इन सेक्टरों के विकास को मिली हरी झंडी, लोगों को मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर के दो महत्वपूर्ण इलाकों सेक्टर-77 और...

फरीदाबाद में अब हर सरकारी प्रोजेक्ट पर नज़र रखना हुआ आसान, हर साइट पर लगेगा क्यूआर कोड

जिले में चल रही किसी भी सरकारी परियोजना का पूरा ब्योरा अब आम लोगों...

More like this