Categories: GovernmentPolitics

खट्टर सरकार का ऐलान 2024 तक बेरोजगारी मुक्त हरियाणा, मगर तीन साल में साकार होगा सपना

हरियाणा में लंबे समय से ही युवाओं के रोजगार को लेकर आए दिन इस मुद्दे को जोरो जोरो से उछाला जाता है, तो वहीं सरकार भी रोजगार देने के नाम पर जल्द ही बेरोजगारी को दूर भगाने के राग अलापने लगती है। इस बार लेकिन कुछ नया देखने को मिला है।दरअसल, अब हरियाणा सरकार ने भाषण देने के बदले ऐलान कर दिया हैं कि अगले तीन साल के भीतर यानी 2024 तक प्रदेश को बेरोजगारी से मुक्त करने का ऐलान किया है।

वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने का संकल्प जताते हुए बेरोजगारी मुक्त हरियाणा-रोजगार युक्त हरियाणा का बड़ा नारा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मात्र छह फीसद बेरोजगारी है।

खट्टर सरकार का ऐलान 2024 तक बेरोजगारी मुक्त हरियाणा, मगर तीन साल में साकार होगा सपना

इसमें भी वह लोग शामिल हैं, जिनकी उम्र ज्यादा है और जो वास्तव में बेरोजगारी के दायरे में नहीं आते। प्रदेश सरकार रोजगार के ऐसे अवसर पैदा कर रही, ताकि 18 से 35 साल का कोई युवक बेरोजगार न रहे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को हर हित स्टोर खोलने के लिए आवेदन करने के लिए वेबपोर्टल की लांचिंग की। हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन की ओर से राज्य भर में करीब दो हजार हर हित स्टोर खोले जाएंगे। गुरुग्राम के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद कारपोरेशन के चेयरमैन हैं।

वहीं मुख्यमंत्री ने कृषि, सहकारिता और हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन को दो अक्टूबर तक सौ हर हित स्टोर खोलने का टारगेट दिया है। मुख्यमंत्री इस दिन स्वयं इन स्टोर की शुरुआत करेंगे। एक साल के भीतर दो हजार स्टोर खोलने का लक्ष्य है। प्रदेश सरकार की योजना दूसरे चरण में करीब पांच हजार हर हित स्टोर खोलने की है।

हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के चेयरमैन राकेश दौलताबाद ने मुख्यमंत्री को बताया कि इन हर हित स्टोर पर 50 कंपनियों के 180 प्रोडेक्ट उपलब्ध रहेंगे, जिनकी संख्या लगातार बढ़ाई जाती रहेगी। तीन हजार की आबादी वाले हर गांव में हर हित स्टोर खोलने की योजना है।

इसके लिए मात्र 220 वर्ग गज जगह की जरूरत है। स्टोर खोलने के लिए सरकार मुद्रा योजना के तहत ऋण भी उपलब्ध कराने को तैयार है। युवाओं के कल्याण और बेरोजगारी पर चोट करने वाली इस बड़ी योजना के संचालन का श्रेय दौलताबाद ने मुख्यमंत्री को दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago