Categories: Featured

ये तो हद हो गई : डॉक्‍टर ने प्‍लेन में किया ऐस काम कि उसे घसीट कर जहाज से उतारा गया, जानें पूरा मामला

डॉक्टर का पेशा काफी सम्मानजनक होता है। उसे धरती का भगवान कहा जाता है। किसी भी सार्वजनिक वाहन में यदि सवारी ज्यादा हो जाए तो उसका चालक या चालक दल के सदस्य कई सवारियों से उतर जाने को कहते है। कई बार ऐसा भी होता है कि उन्हें जबरदस्ती सवारियों को उतराना पड़ता है। लेकिन ये सब अभी तक आपने किसी जीप गाड़ी, मिनी बस या बस में ही देखा होगा।

जबरदस्ती के चक्कर में मालिक और सवारियों की लड़ाई भी हो जाती है और मामला कोर्ट पहुंच जाता है। लेकिन क्या आप सोच सकते है कि ऐसा वाकया फ्लाइट में हुआ हो और यात्री को घसीटते हुए फ्लाइट से उतारा गया हो? जी हां ऐसा हुआ है और अगर आपको इस पर यकीन नहीं है तो आप इस पूरी घटना का वीडियो देख सकते है।

यह देखने में काफी ही शर्मनाक है। इस प्लेन की काफी किरकिरी भी हो रही है। यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ़्लाइट से ज़बरदस्ती बाहर निकाले जा रहे एक व्यक्ति के वीडियो से सोशल मीडिया में रोष फैला है। एयरलाइन कंपनी की आलोचना के साथ सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। विमान के भीतर लिए गए वीडियो में एक व्यक्ति को घसीटकर विमान से बाहर ले जाया जा रहा है।

हद हो गई! एक डॉक्‍टर को प्‍लेन से घसीट कर उतारा

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पचास सेकेंड के वीडियो को सोलह हज़ार से ज़्यादा बार शेयर किया गया है। अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस में सीटों से ज़्यादा बुकिंग की आम समस्या ने एक अजीब स्थिति पैदा कर दी। एशियाई मूल के डॉक्टर बताए जाने वाले एक व्यक्ति को एयरलाइंस से स्टाफ ने सीट से घसीट कर विमान से उतार दिया। यह समस्या तब पैदा हुई जब अंतिम समय में कंपनी के चार क्रू मेंबर्स को ले जाना तय हुआ और उनके लिए जगह बनाने की ज़रूरत पड़ी।

एयरलाइंस के सीईओ ने इस घटना के लिए माफ़ी मांगी है। उन्होंने इस घटना पर दुःख भी जताया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago