Categories: Government

हरियाणा: महिलाओं के लिए बनाई सुरक्षित आवास की योजना, आंगनवाड़ी केंद्रों को भी किया जाएगा अपग्रेड

हरियाणा में कामकाजी महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर। अब उनको कार्यस्थल के बाहर की आवास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने 20 हॉस्टलों के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। यह जानकारी हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने दी।

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि छः वर्ष तक की आयु वाले बच्चों को पोषण पूर्ति आहार और आंगनवाड़ी केंद्रों में प्री–स्कूल शिक्षा के अलावा कामकाजी महिलाओं के लिए किफायती दरों पर उनके कार्यस्थल के पास ही सुरक्षित आवास बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इससे उनके बच्चों के लिए डे–केयर की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

हरियाणा: महिलाओं के लिए बनाई सुरक्षित आवास की योजना, आंगनवाड़ी केंद्रों को भी किया जाएगा अपग्रेडहरियाणा: महिलाओं के लिए बनाई सुरक्षित आवास की योजना, आंगनवाड़ी केंद्रों को भी किया जाएगा अपग्रेड

ढांडा ने बताया कि केंद्र सरकार ने 20 कामकाजी महिला हॉस्टल के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें रोहतक में दो, फरीदाबाद, हिसार, पंचकूला, जींद, कुरुक्षेत्र व गुरुग्राम में एक–एक हॉस्टल खोले जाएंगे।

इनका संचालन रेड क्रॉस सोसायटी, नगर पालिकाओं व अन्य सामाजिक संस्थानों द्वारा किया जा रहा है। बाकी के हॉस्टल को भी विभिन्न स्थानों पर खोला जाएगा। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों को भी प्ले स्कूल के रूप में अपग्रेड करने की योजना तैयार कर ली गई है। प्रथम चरण में 1135 आंगनवाड़ी केंद्रों को बदला जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में कुल 25,962 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। इनमें से 2150 आंगनवाड़ी केंद्रों को स्कूल के रूप में संचालित किया जा रहा है। जिन्हें प्राथमिकता आधार पर अपग्रेड किया जाएगा।

9006 विभागीय भवनों में, 8509 सरकारी भवनों में और 6297 किराए के भवनों में चलाए जा रहे हैं। इन्हें भी 2024 तक चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago