Categories: Press Release

न्यायाधीश ने किया महामारी योद्धाओं को सम्मानित, जनहित में दे रहे हैं सेवा

फरीदाबाद. 5 अगस्त। माननीय न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने न्यायिक परिसर में महामारी के योद्धाओं के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी मनोज गोयल और भरतवंशी राजपूत दर्जी समाज से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी मदनलाल भरतवंशी राजपूत को सम्मानित किया।

इन समाजसेवियों ने महामारी के दौरान जरूरतमंद मुसाफिरों और निर्धन असहाय परिवारों की विभिन्न स्तर पर सहायता की।

न्यायाधीश ने किया महामारी योद्धाओं को सम्मानित, जनहित में दे रहे हैं सेवा

वरिष्ठ समाजसेवी मनोज गोयल ने अपने निवास पर महामारी के दौरान प्रति दिन जरूरतमंदों को पका हुआ खाना पैक कर वितरण करने की प्रक्रिया निरंतर जारी रही इस प्रक्रिया के दौरान महामारी के नियमों की अनु पालना कराने में भी अहम भूमिका रही रसोई घर पर खाना वितरण प्रक्रिया के दौरान जरूरतमंदों को फेस मास्क भी वितरण करते रहे और वर्तमान स्थिति में महामारी के नियमों की अनु पालना कराने में स्वास्थ विभाग की टीम के साथ वैक्सीनेशन शिविरों में श्रमदान कर रहे हैं और वैक्सीनेशन शिविरों की व्यवस्था को सुचारू रूप देने में भूमिका अदा कर रहे हैं।

समाजसेवी मनोज गोयल की विचारधारा और कार्यशैली निर्धन असहाय जरूरतमंदों की सहायता करना ही परम कर्तव्य समझ कर सेवा कर रहे हैं समाजसेवी मनोज गोयल जनहित की भी समस्याओं को लेकर गंभीर रहे हैं। चाहे वह सीवर लाइन का मामला हो या पेयजल का व्यवस्था या अन्य किसी पीड़ित जरूरतमंद की सहायता करने में भूमिका अदा कर रहे है।

समाजसेवी मदनलाल भरतवंशी राजपूत दर्जी समाज के संयुक्त तत्वाधान में गरीब निर्धन असहाय परिवारों की बेटियों की शादी रीति रिवाज के अनुसार भिन्न- भिन्न समय में करवाते रहे हैं। वरिष्ठ समाजसेवी मदनलाल भरतवंशी राजपूत के नेतृत्व में मुख्य रूप से कार्यकर्ता श्यामबीर भरतवंशी, शशिकांत भरतवंशी, हरिओम भरतवंशी, चंदरभान भरतवंशी, चरण पाल भरतवंशी के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी विभिन्न स्तर पर भरतवंशी राजपूत दर्जी समाज फरीदाबाद द्वारा जरूरतमंदों की सहायता और जनहित में सेवा दे रहे हैं।

इसलिए वरिष्ठ समाजसेवी मनोज गोयल और भरतवंशी मदनलाल राजपूत जैसे कर्मठ जुझारू जनहित के सिपाहियों को न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम ने प्रशंसनीय सेवाओं के आधार पर इन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago