HomeEducationहरियाणा: 12वीं ओपन के रिजल्ट हुए जारी, जानें क्यों अटका ओम प्रकाश...

हरियाणा: 12वीं ओपन के रिजल्ट हुए जारी, जानें क्यों अटका ओम प्रकाश चौटाला का रिजल्ट

Published on

गुरुवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की ओपन का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। लगभग 38 हजार बच्चों का रिजल्ट जारी किया गया। लेकिन छः विद्यार्थियों का रिजल्ट रोक दिया गया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी इसमें शामिल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 12वीं की परीक्षा देने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से अप्लाई किया था। महामारी के कारण इस वर्ष परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया। सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के पास कर दिया गया।

हरियाणा: 12वीं ओपन के रिजल्ट हुए जारी, जानें क्यों अटका ओम प्रकाश चौटाला का रिजल्ट

इसलिए बोर्ड ने पूर्व मुख्यमंत्री को भी पास कर दिया। लेकिन दसवीं में अंग्रेजी विषय में पास न होने के कारण उनका रिजल्ट रोक दिया गया है।

अंग्रेजी में हुए फेल

ओम प्रकाश चौटाला ने वर्ष 2017 में नेशनल ओपन से दसवीं की परीक्षा पास की थी। इसके नियमानुसार छः विषयों में से पांच में पास होना अनिवार्य है। लेकिन अंग्रेजी विषय में पास नहीं हुए। अन्य 5 विषयों में पास होने के कारण उन्हें सफल माना गया।

हरियाणा: 12वीं ओपन के रिजल्ट हुए जारी, जानें क्यों अटका ओम प्रकाश चौटाला का रिजल्ट

इस कारण रोका रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड के नियमानुसार दसवीं में अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है। इसी कारण उनका रिजल्ट रोक दिया गया। जब तक चौटाला अंग्रेजी विषय में पास नहीं होंगे तब तक उनका रिजल्ट रुका रहेगा। 18 अगस्त को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

असंतुष्ट विद्यार्थी इस तारीख से दे सकते हैं परीक्षा

हरियाणा: 12वीं ओपन के रिजल्ट हुए जारी, जानें क्यों अटका ओम प्रकाश चौटाला का रिजल्ट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव राजीव प्रसाद ने कहा कि जो विद्यार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, उनको परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई परीक्षार्थी घोषित हुए परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह 18 अगस्त 2021 की परीक्षा में नि:शुल्क प्रविष्ट हो सकता है।

Latest articles

केंद्रीय मंत्री के आश्वासन ने दी Faridabad के इस क्षेत्र लोगों को राहत, यहां जानें पूरी ख़बर

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यमुना किनारे बसे बसंतपुर, इस्माइलपुर और अगवानपुर के हजारों...

फरीदाबाद की ये कमी आए दिन मासूम लोगों को बना रही हैं अपना शिकार, यहां जानें आखिर कौन सी है वो कमी

इन दिनों शहर की लगभग प्रत्येक सड़कों पर ऐसे हत्यारे बैठे हैं, जिन पर...

नगर निगम की लापरवाही आए दिन बन रही है Faridabad की जनता के लेट होने का कारण, यहां जानें कैसे

Faridabad के नगर निगम की लापरवाही आए दिन बढ़ती जा रही हैं, जिस वजह...

Faridabad की इस बेटी ने चीन में बजाया देश के नाम का डंका, यहां जानें कौन है वो बेटी

Faridabad की बेटी ने अपनी मेहनत और सच्ची लगन से न सिर्फ अपने जिले...

More like this