HomePress Releaseभारत की अखंडता में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है यह...

भारत की अखंडता में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है यह सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

Published on

फरीदाबाद, 6 अगस्त। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि भारत की एकता और अखंडता में योगदान के क्षेत्र में दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ के लिए प्रदेश सरकार ने 9 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं।

जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकता और अखंडता के कारकों को बढ़ावा देने और एक मजबूत और एकजुट भारत के मूल्य को सुदृढ़ करने के लिए दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

भारत की अखंडता में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है यह सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

पुरस्कार की घोषणा 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस, यानी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि कहा कि पुरस्कार में एक पदक और एक प्रशस्ति पत्र शामिल होगा। इस पुरस्कार के साथ कोई मौद्रिक अनुदान या नकद पुरस्कार प्रदान नही किया जाएगा।

भारत की अखंडता में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है यह सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

यह पुरस्कार बहुत ही दुर्लभ और अत्यधिक योग्य मामलों को छोड़कर मरणोपरांत प्रदान नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि इसकी पात्रता संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि भारत का कोई भी नागरिक धर्म, जाति, लिंग, जन्म स्थान, आयु या व्यवसाय और किसी भी संस्था/संगठन के भेदभाव के बिना पुरस्कार के लिए पात्र होगा।

भारत की अखंडता में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है यह सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी इच्छुक आवेदनकर्ता गृह मंत्रालय की वेबसाइट – nationalunityawards.mha.gov.in पर जाकर इस पुरस्कार से संबंधित जानकारी लेने के उपरांत इसी वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन आवेदन या सिफारिशें जमा की सकते है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this