Homeपटरी पार करते वक्त ट्रेन के नीचे आया बुजुर्ग, फिर हुआ ऐसा...

पटरी पार करते वक्त ट्रेन के नीचे आया बुजुर्ग, फिर हुआ ऐसा चमत्कार लोग वृद्ध के छूने लगे पैर

Published on

जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। इस कहावत को ही चरितार्थ करती है यह कहानी। दरअसल, महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन पर रेल की पटरियां पार करते हुए एक वरिष्ठ नागरिक की जान उस क्षण बच गई जब रेलवे के एक अधिकारी द्वारा आगाह किये जाने पर मुंबई-वाराणसी ट्रेन के चालकों ने समय रहते आपातकालीन ब्रेक लगा दिया।

मौत को छू कर यह बुजुर्ग वापस लौटा है। लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। ठाणे में स्थित कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर कुछ दिन पहले लगभग अपराह्न 12 बजकर 45 मिनट पर ट्रेन चलना शुरू हो गई थी जब यह घटना हुई। मध्य रेलवे की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि हरि शंकर (70) उस समय रेल की पटरी पार कर रहे थे और वह गिर कर ट्रेन के नीचे फंस गए।

महाराष्ट्र: पटरी पार करते वक्त ट्रेन के नीचे आया बुजुर्ग, ड्राइवरों की सूझबूझ से बची जान

ऐसा हर जगह होता है कि लोग रेलवे प्लेटफार्म और रेल ट्रैक पर नियमों का उल्लंघन और सूचनाओं की अनसुनी करते हुए रेल की पटरियों को पार करते हैं। चीफ परमानेंट वे निरीक्षक संतोष कुमार ने लोको पायलट एस के प्रधान और सहायक लोको पायलट रवि शंकर जी. को चिल्लाकर आगाह किया। दोनों ट्रेन चालकों ने तत्काल आपातकालीन ब्रेक लगाया और ट्रेन के नीचे से वृद्ध को निकाला।

Rail Track पार कर रहा था बुजुर्ग तभी आ गई ट्रेन, ड्राइवर ने किया ऐसा काम; वायरल हो गया VIDEO

ड्राइवर्स ने उन्हें एक नयी ज़िंदगी प्रदान की है। अगर ब्रेक नहीं लगती तो बड़ी घटना हो सकती थी। घटना के बाद मध्य रेलवे ने परामर्श जारी कर लोगों से रेल की पटरी पार न करने का आग्रह किया और चेतावनी दी यह घातक हो सकता है। मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक आलोक कंसल ने दोनों ट्रेन चालकों और चीफ परमानेंट वे निरीक्षक को दो-दो हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

पटरी पार करते वक्त ट्रेन के नीचे आया बुजुर्ग, फिर हुआ ऐसा चमत्कार लोग वृद्ध के छूने लगे पैर

आप नियमों की अवहेलना कर के ऐसे पटरियां पार न करें यह काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this