HomeTrendingदिव्यांग दूल्हे ने सपना चौधरी के गाने पर किया जबरदस्त डांस,...

दिव्यांग दूल्हे ने सपना चौधरी के गाने पर किया जबरदस्त डांस, 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज

Published on

हुनर हर किसी के पास होता है। इंसान अपने हुनर के बलबूते कई मुकाम हासिल कर लेते हैं। ऐसे में जब वह इंसान अपनी मंजिल को हासिल कर लेते हैं तो दुनिया भी उनके आगे सिर झुका लेती है। भले ही उस शख्स में कमी क्यों ना हो लेकिन हिम्मत हौसला उसकी मेहनत और काबिलियत के दम पर वह उस मुकाम पर पहुंचता है।

जी हां एक ऐसी मिसाल पेश की है शख्स ने, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हर इंसान के अंदर कुछ न कुछ कमियां होती है लेकिन अगर अपने ऊपर विश्वास हो तो वो सब कुछ कर सकता है। वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी करने वाला दूल्हा दिव्यांग है, लेकिन उसका आत्मविश्वास किसी से भी कम नहीं।

दिव्यांग दूल्हे ने सपना चौधरी के गाने पर किया जबरदस्त डांस, 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज

कैमरे के सामने दूल्हा बेहद ही शानदार अंदाज में डांस कर रहा है। सपना चौधरी का मशहूर सॉन्ग ‘तेरी आंख्या का यो काजल…’ गाने पर अपनी पत्नी के साथ खड़े होकर बेहद ही मस्त मूड में डांस कर रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही काफी लोगों ने कॉमेंन्ट किया है साथ ही वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

दिव्यांग दुल्हे का यह डांस वीडियो अंकित चौहान के नाम के एक शख्स में अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक छह लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इससे भी बड़ी बात यह है की इसे अब तक एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।

दिव्यांग दूल्हे ने सपना चौधरी के गाने पर किया जबरदस्त डांस, 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज

वैसे इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन फिर इस दूल्हे के डांस को खूब पसंद किया जा रहा हैं। आपको बता दे कि इस वीडियो में विकलांग होते हुए भी दूल्हा मजे में अपनी खुशी का इजहार करते हुए डांस कर रहा है।

उसे किसी भी बात की परवाह नहीं कि उसके बारे में लोग क्या सोचेंगे, बस इसी जज्बे और हिम्मत की तारीफ हर कोई कर रहा हैं। क्योंकि सबकुछ होते हुए भी इंसान के अंदर विश्वास नहीं हो पाता जितना उसे होना चाहिए। खैर इस खबर से यही समझना चाहिए कि अपनी काबिलियत की छिपाना नहीं चाहिए बल्कि उसे सबके सामने जाहिर करना चाहिए।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...