Categories: Sports

गृह मंत्री अनिल विज के लिए टॉनिक साबित हुआ नीरज चोपड़ा का ओलंपिक गोल्ड मेडल

टोक्यो में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने देश के लिए गोल्ड मेडल क्या जीता हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस पदक की सूचना पाते ही विज अपने निवास पर झूम-झूमकर नाचने लगे।

गृह मंत्री अनिल विज के लिए टॉनिक साबित हुआ नीरज चोपड़ा का ओलंपिक गोल्ड मेडल

20 दिन पहले तक पिछले सात माह से आक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे अनिल विज के अंदर एकाएक इतनी शक्ति कैसे आई, यह विषय अब उनका इलाज कर रहे डाक्टरों के लिए शोध का विषय है। डाक्टर हैरान हैं क्योंकि विज शनिवार के दिन तो अक्सर थक ही जाते हैं।

इसका कारण है कि शनिवार को वे अंबाला में एक हजार से ज्यादा लोगों की शिकायतें सुनते हैं। मगर इस जनता दरबार के बाद टेलीविजन पर नीरज चाेपड़ा को देश के लिए ओलंपिक पदक जीतते देखा तो विज खुशी से नाचने लगे।

खुद अनिल विज कहते हैं कि वे भी अपने अंदर आई इस शक्ति से हैरान हैं। इस पदक को जीतने के बाद गृह मंत्री अनिल विज की खुशी देखते ही बनती थी। वह नीरज चोपड़ा द्वारा टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर कितने खुश हैं।

उन्होंने अपनी खुशी मीडिया से बांटते हुए कहा कि हमारी सरकार देश में सबसे ज्यादा राशि खिलाड़ियों को देती है और हम टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपये की राशि देंगे। इसके अलावा, एक सरकारी नौकरी और एक प्लॉट देने का काम करेंगे और उन्हें भारत की धरती पर उतरते ही तुरंत राशि सौंप दी जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

17 hours ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago