HomeIndiaगोल्ड जीतने के बाद मां लक्ष्मी भी हुईं प्रसन्न, नीरज चोपड़ा पर...

गोल्ड जीतने के बाद मां लक्ष्मी भी हुईं प्रसन्न, नीरज चोपड़ा पर हुई धन–वर्षा

Published on

नीरज ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले एथलीट हैं। 23 साल के नीरज के इस कारनामे के बाद उन पर ईनामों की बरसात शुरू हो गई है। हरियाणा सरकार से लेकर BCCI और पंजाब सरकार ने भी उन्हें ईनाम देने का फैसला किया है। वहीं पंजाब के जालंधर की एलपीयू यूनीवर्सिटी ने भी नीरज को 50 लाख देने का ऐलान किया।

गोल्ड जीतने के बाद मां लक्ष्मी भी हुईं प्रसन्न, नीरज चोपड़ा पर हुई धन–वर्षा

– हरियाणा सरकार नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपये देगी। इसके साथ ही उन्हें ग्रेड ए की नौकरी मिलेगी और पंचकूला में जमीन खरीदने पर भी उन्हें 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही चोपड़ा को पंचकुला में बनने वाले एथलेटिक्स के सेंटर फॉर एक्सीलेंस का प्रमुख बनाया जाएगा।

गोल्ड जीतने के बाद मां लक्ष्मी भी हुईं प्रसन्न, नीरज चोपड़ा पर हुई धन–वर्षा

– पंजाब सरकार ने भी नीरज को 2 करोड़ रुपये देने का वादा किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया, ”सोना! नीरज चोपड़ा। आपने इतिहास रचा है और पूरे देश को गौरवान्वित किया है।”

गोल्ड जीतने के बाद मां लक्ष्मी भी हुईं प्रसन्न, नीरज चोपड़ा पर हुई धन–वर्षा

– BCCI नीरज की इस उपलब्धि पर उन्हें 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) भी नीरज को एक करोड़ रुपये देगी।

गोल्ड जीतने के बाद मां लक्ष्मी भी हुईं प्रसन्न, नीरज चोपड़ा पर हुई धन–वर्षा

– बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी ऐलान किया है कि वह नीरज चोपड़ा को इंडिया वापस लौटने पर एक्सयूवी 700 गिफ्ट करेंगे। वहीं भारतीय एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने नीरज को साल भर फ्री यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है।

गोल्ड जीतने के बाद मां लक्ष्मी भी हुईं प्रसन्न, नीरज चोपड़ा पर हुई धन–वर्षा

– भारतीय लर्निंग ऐप बायजूस (Byjus) ने भी स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को 2 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। मणिपुर सरकार ने भी नीरज की इस उपलब्धि पर 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया।

गोल्ड जीतने के बाद मां लक्ष्मी भी हुईं प्रसन्न, नीरज चोपड़ा पर हुई धन–वर्षा

– भारतीय ओलंपिक संघ ने भी इस शानदार जीत पर नीरज चोपड़ा को 75 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की। खेल मंत्रालय ने भी 50 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में देने का ऐलान किया।

Latest articles

बल्लभगढ़ शहर का सबसे बड़ा पार्क होगा छोटा, कल्पना चावला सिटी पार्क की जमीन पर है विवाद!

हरियाणा पंजाब के हाई कोर्ट ने शहर के सबसे बड़े कल्पना चावला सिटी पार्क...

फरीदाबाद की सोसाइटी में भेजे जा रहे है गलत बिल, आरडब्लूए का कहना है कि सिर्फ कुछ लोगों को है दिक्कत।

प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में एक गलत बिलिंग को लेकर रेजिडेंट और आरडब्ल्यूए आमने-सामने हैं।...

फरीदाबाद की यह स्पेशल बसें लेकर जाएंगी हिल्स स्टेशन, जानिए पूरी खबर।

इन दिनों हरियाणा रोडवेज की बसों से संबंधित कई खबरें सामने आ रही है।...

बल्लभगढ़ में 1 सप्ताह पहले बनी हुई सड़क लगी उखड़ने जाने पूरी खबर।

बल्लमगढ़ की आगरा नहर से लेकर तिगांव तक करीब 74 लाख खर्च करके बनाई...

More like this