HomeFaridabadआजादी की दिन मिलेगी शहरवासियों को पीने के पानी की समस्या से...

आजादी की दिन मिलेगी शहरवासियों को पीने के पानी की समस्या से आजादी

Published on

फरीदाबाद में अब शहर के लोगों को पीने के पानी की समस्या से निजात मिलने वाला है। लगभग आधी आबादी को 14 अगस्त से 30 एमएलडी पीने का पानी मिलने की संभावना है। अधिकारियों ने दावा करते हुए कहा कि आजादी वाले दिन से शहरवासियों को पीने के पानी की समस्या से भी आजादी मिलेगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया एचएसवीपी से फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी में 6 रेनीवेल तैयार हो चुके हैं, जिनसे 60 एमएलडी पानी शहरवासियों को मिल सकेगा। जिसमे से 30 एमएलडी पानी की सप्लाई 14 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी।

आजादी की दिन मिलेगी शहरवासियों को पीने के पानी की समस्या से आजादी

एनआईटी सहित ओल्ड फरीदाबाद के अनेकों क्षेत्रों के लोगों को इससे पानी की समस्या से निजात मिल सकेगा। वहीं दूसरी ओर लाइन नंबर 1 पर भी पानी की सप्लाई बड़ाने के लिए 10 ट्यूबवेल लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

बता दें कि फरीदाबाद नगर निगम द्वारा वर्ष 2010 में यमुना किनारे जवाहर लाल नेहरू अर्बन रेन्युवल मिशन के तहत 10 रेनीवेल लगवाए थे, ताकि इससे शहरवासियों को भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा sk
सके। एन रेनीवेल से प्रतिदिन 100 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है। एचएसवीपी के कुछ सेक्टर जब निगम के आधीन आए तो उसे 6 रेनीवेल उपलब्ध कराए गए,

आजादी की दिन मिलेगी शहरवासियों को पीने के पानी की समस्या से आजादी

लेकिन इसके बाद भी बचे हुए 6 रेनीवेल निगम को नहीं मिल पाए थे। नगर निगम ने इस समय 16 रेनीवेल हैं, जिनसे 180 एमएलडी पानी की सप्लाई प्रतिदिन की जा रही है। हाल के दिनों में ही निगम को 6 और रेनीवेल दिए गए हैं। इस प्रकार अब नगर निगम के पास कुल 22 रेनीवेल हैं। दिए गए 6 नए रेनीवेल से 60 एमएलडी पानी की आपूर्ति शहरवासियों को प्रतिदिन होगी। एफएमडीए इसके लिए पूरी तैयारी कर चुका है।

आजादी की दिन मिलेगी शहरवासियों को पीने के पानी की समस्या से आजादी

दिनांक 14 अगस्त से कांवरा लाइन में 30 एमएलडी पानी की सप्लाई एफएमडीए द्वारा शुरू कर दी जाएगी। ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर 14, 15 व 16 एनआईटी 5, बौद्ध विहार बूस्टर, सैनिक कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, सारन, जवाहर कॉलोनी, एनआईटी 3 एवं संजय कॉलोनी के लोगों को इससे सबसे पहले फायदे की प्राप्ति होगी। इसके अलावा जब लाइन नंबर 6 व 7 में पानी की सप्लाई की जाएगी तो उससे बॉर्डर सहित बड़खल वाले इलाकों को भी पानी मिल सकेगा।

Latest articles

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा...

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा...

फरीदाबाद के इस बस डिपो का प्रशिक्षण कार्यालय जर्जर, मरम्मत न होने से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ीं

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस डिपो परिसर में करीब आठ वर्ष पहले तैयार किया गया...

फरीदाबाद के इस रेलवे अंडरपास का होगा पुनर्निर्माण जल्द, एचएसवीपी ने तैयार की विस्तृत सुधार योजना

फरीदाबाद के सेक्टर-45 और सेक्टर-46 को जोड़ने वाले रेलवे अंडरपास को आधुनिक रूप देने...

More like this