HomePoliticsहरियाणा में निकल रहीं भाजपा की तिरंगा यात्राएं किसानों के आंदोलन को...

हरियाणा में निकल रहीं भाजपा की तिरंगा यात्राएं किसानों के आंदोलन को दे रहीं मात

Published on

हरियाणा में शहीदों की याद में निकल रहीं तिरंगा यात्राएं पिछले आठ महीनों से जारी किसान आंदोलनों पर भारी पड़ रही हैं। एक ओर इन तिरंगा यात्राओं में शामिल ट्रैक्टर जहां किसान संगठनों के आंदोलन में जुटाए ट्रैक्टरों का सीधा जवाब हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ताओं का भारी जोश भाजपा व जजपा गठबंधन की सरकार तथा भाजपा संगठन के लिए ढाल बन रहा है।

राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्राएं पूरी की जाएंगी। लगभग दो दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में अब तक तिरंगा यात्राएं निकाली जा चुकी हैं, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की खूब भागीदारी रही।

हरियाणा में निकल रहीं भाजपा की तिरंगा यात्राएं किसानों के आंदोलन को दे रहीं मात

बता दें की भाजपा विधायक दल की बैठक में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक शहीदों की याद में तिरंगा यात्राएं निकले जाने की रणनीति तैयार की गई थी, जिसकी शुरुआत 1 अगस्त को जाट बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र लोहारू से हुई।

हरियाणा में निकल रहीं भाजपा की तिरंगा यात्राएं किसानों के आंदोलन को दे रहीं मात

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, कृषि मंत्री जेपी दलाल एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर मांढी के नेतृत्व में 1 अगस्त को निकाली गई पहली तिरंगा यात्रा में ही कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश देखने को मिला।

हरियाणा में निकल रहीं भाजपा की तिरंगा यात्राएं किसानों के आंदोलन को दे रहीं मात

पंचकूला में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, भिवानी में पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ, पानीपत में विधायक महीपाल ढांडा, अंबाला छावनी में गृह मंत्री अनिल विज, बल्लभगढ़ में परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा,

महेंद्रगढ़ में पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा एवं बादली में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में शहीदों की याद में निकाली गई तिरंगा यात्राओं से पूरे प्रदेश में ऐसा माहौल बन गया कि भाजपा संगठन व कार्यकर्ता दोनों ही केसरिया रंग में रंग गए।

Latest articles

चैत्र नवरात्रे से पहले मंदिर और बाजारों में दिखी रौनक

Faridabad: चैत्र नवरात्रे के शुरू होने के साथ ही मंदिर और बाजारों में भक्तों...

फरीदाबाद में कुत्तों का आतंक, तीन साल की बच्ची पर किया हमला, हालत गंभीर

Faridabad: बल्लभगढ़ राजीव कॉलोनी में रविवार की देर रात को घर के बाहर खेल...

करोड़ों को संपत्ति के मालिक हैं आज संजय मिश्रा, फिर भी जीते है साधारण सी जिंदगी

बॉलीवुड जगत में अपनी एक्टिंग के लिए विख्यात संजय मिश्रा ने छोटे और बड़े...

दरोगा बनकर अपने पिता से खेतों में मिलने पहुंची बेटी, वीडियो देख कर आ जायेगे आसूं

अपने बच्चों की सफलता पर हर माता-पिता का सीना गर्व से फूल जाता है।...

More like this