ये है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक किलो के दाम में आ जाएगा कई तोले सोना

    0
    277

    आपने मंहगे फलों के बारे में तो बहुत सुना होगा और उन्हें खाया भी होगा। महंगे फल अक्सर मंडियों में मिल जाया करते हैं। दुनिया में अंगूर की सैकड़ों किस्में हैं। हमारे देश में भी लोग अंगूर खाना काफी पसंद करते हैं। अभी तक आपने केवल काले और हरे अंगूर खाये होंगे, जो आपको बाजार में आसानी से 100 रुपये से भी कम में एक किलो मिल जाएगा।

    काले और हरे अंगूर दोनों को ही खूब पसंद किया जाता है। लोग इन्हें शौक से खाते हैं। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि अंगूर का केवल एक गुच्छा कितना महंगा हो सकता है? आज हम आपको एक ऐसे अंगूर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा सकती है।

    ये है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक किलो के दाम में आ जाएगा कई तोले सोना

    इतने पैसों में आप कई काम कर सकते हैं जितने में आप इसे खरीदेंगे। गरीब आदमी तो इसे खरीदने का सोच ही नहीं सकता है। अंगूर की इस वैराइटी का नाम रूबी रोमन है, जो लाल रंग की होती है। साल 1995 में अंगूर की इस प्रजाति को विकसित किया गया। जापान के इशिकावा में अंगूर की इस प्रजाति को विकसित करने के लिए किसानों ने प्रीफेक्चुरल एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर से एक अपील की। रिसर्च सेंटर ने 400 अंगूर की लताओं पर करीब दो साल तक एक्सपेरिमेंट किया।

    ये है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक किलो के दाम में आ जाएगा कई तोले सोना

    कहा जाता है कि इसका स्वाद आम अंगूर से काफी अच्छा होता है। हरे और काले अंगूर इसके आगे फीकें पड़ जाते हैं। इस अंगूर की 400 लताओं में से केवल 4 में ही लाल अंगूर आए थे। इन 4 अंगूरों में से एक किस्म ऐसी थी, जिसने किसानों का दिल जीत लिया था। रूबी रोमन अंगूर को ‘इशिकावा का खजाना’ भी कहते हैं। इसकी खेती के दौरान अंगूर के आकार, स्वाद और रंग का विशेष ख्याल रखा जाता है। इस खास प्रजाति के एक अंगूर का वजन करीब 20 ग्राम होता है। एक गुच्छे में करीब 24 अंगूर होते हैं।

    रूबी रोमन अंगूर

    इसकी कीमत इतनी ज़्यादा है कि इसका एक दाना खरीदने में आपकी पूरी सैलरी खर्च हो जाए। जापान में लोग 7.5 लाख रुपये में अंगूर का एक छोटा सा गुच्छा खरीद रहे हैं। ऊंची कीमत की वजह से यह लाल अंगूर खासतौर पर अमीरों के फल के तौर पर जाना जाता है।