Homeये है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक किलो के दाम में...

ये है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक किलो के दाम में आ जाएगा कई तोले सोना

Published on

आपने मंहगे फलों के बारे में तो बहुत सुना होगा और उन्हें खाया भी होगा। महंगे फल अक्सर मंडियों में मिल जाया करते हैं। दुनिया में अंगूर की सैकड़ों किस्में हैं। हमारे देश में भी लोग अंगूर खाना काफी पसंद करते हैं। अभी तक आपने केवल काले और हरे अंगूर खाये होंगे, जो आपको बाजार में आसानी से 100 रुपये से भी कम में एक किलो मिल जाएगा।

काले और हरे अंगूर दोनों को ही खूब पसंद किया जाता है। लोग इन्हें शौक से खाते हैं। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि अंगूर का केवल एक गुच्छा कितना महंगा हो सकता है? आज हम आपको एक ऐसे अंगूर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा सकती है।

ये है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक किलो के दाम में आ जाएगा कई तोले सोना

इतने पैसों में आप कई काम कर सकते हैं जितने में आप इसे खरीदेंगे। गरीब आदमी तो इसे खरीदने का सोच ही नहीं सकता है। अंगूर की इस वैराइटी का नाम रूबी रोमन है, जो लाल रंग की होती है। साल 1995 में अंगूर की इस प्रजाति को विकसित किया गया। जापान के इशिकावा में अंगूर की इस प्रजाति को विकसित करने के लिए किसानों ने प्रीफेक्चुरल एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर से एक अपील की। रिसर्च सेंटर ने 400 अंगूर की लताओं पर करीब दो साल तक एक्सपेरिमेंट किया।

ये है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक किलो के दाम में आ जाएगा कई तोले सोना

कहा जाता है कि इसका स्वाद आम अंगूर से काफी अच्छा होता है। हरे और काले अंगूर इसके आगे फीकें पड़ जाते हैं। इस अंगूर की 400 लताओं में से केवल 4 में ही लाल अंगूर आए थे। इन 4 अंगूरों में से एक किस्म ऐसी थी, जिसने किसानों का दिल जीत लिया था। रूबी रोमन अंगूर को ‘इशिकावा का खजाना’ भी कहते हैं। इसकी खेती के दौरान अंगूर के आकार, स्वाद और रंग का विशेष ख्याल रखा जाता है। इस खास प्रजाति के एक अंगूर का वजन करीब 20 ग्राम होता है। एक गुच्छे में करीब 24 अंगूर होते हैं।

रूबी रोमन अंगूर

इसकी कीमत इतनी ज़्यादा है कि इसका एक दाना खरीदने में आपकी पूरी सैलरी खर्च हो जाए। जापान में लोग 7.5 लाख रुपये में अंगूर का एक छोटा सा गुच्छा खरीद रहे हैं। ऊंची कीमत की वजह से यह लाल अंगूर खासतौर पर अमीरों के फल के तौर पर जाना जाता है।

Latest articles

Faridabad के प्रॉपर्टी डीलर के साथ अपने ही घर में हुआ कुछ ऐसा कि, सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह

इन दिनों शहर का क्राइम रेट बढ़ता जा रहा है, अपराधी अपराध करने के...

हरियाणा का दूल्हा बड़े ही फिल्मी स्टाइल में लेने पहुंचा अपनी दुल्हन, पड़ोसी देख कर हो गए दंग

वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में दूल्हे घोड़े पर सवार होकर अपनी...

Haryana की 106 साल की रामबाई करेंगी ये काम, जानकर आप भी हो जाएंगी दंग

इंसान 50 की उम्र तक आते आते कमजोर होने लगता है, धीरे धीरे उसके...

More like this