HomePress Releaseएस्कॉट्र्स कंपनी के सहयोग से विधायक राजेश नागर ने गांव नीमका के...

एस्कॉट्र्स कंपनी के सहयोग से विधायक राजेश नागर ने गांव नीमका के स्टेडियम में लगवाए 150 पौधे

Published on

तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज गांव नीमका स्टेडियम में एस्कॉट्र्स कंपनी के सहयोग से पौधरोपण किया। इस अवसर पर  यहां नीम, अशोक आदि के 150 पौधे लगाए गए। विधायक ने यहां स्थापित राजा नैन सिंह नागर एवं उनके पुत्र राजा जैत सिंह नागर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमने इस बरसात के सीजन में तिगांव विधानसभा क्षेत्र में एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा था जिसमें से करीब 80 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो कौम अपने पूर्वजों का सम्मान करती है, उनका सम्मान इतिहास करता है।

एस्कॉट्र्स कंपनी के सहयोग से विधायक राजेश नागर ने गांव नीमका के स्टेडियम में लगवाए 150 पौधे

उन्होंने कहा कि पूर्वजों की याद में लोगों को पौधरोपण करना चाहिए। इससे उन्हें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री नागर ने कहा कि हम सबके माता पिता यही चाहते हैं कि हम सब अच्छे काम करें, समाज हित में काम करें और पौधरोपण समाजहित में किया जाने वाला बहुत ही पुण्य का काम है।

हम सबको पौधे लगाकर इनकी रक्षा कम से कम तीन साल तक अवश्य ही करनी चाहिए। इसके बाद यह पेड़ बनकर हमारी अनेक पीढिय़ों को लाभ पहुंचाते हैं और हमसे बदले में कुछ भी नहीं लेते हैं।

एस्कॉट्र्स कंपनी के सहयोग से विधायक राजेश नागर ने गांव नीमका के स्टेडियम में लगवाए 150 पौधे

विधायक राजेश नागर ने बताया कि आज का पौधरोपण एस्कॉट्र्स समूह के सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत किया गया है। श्री नागर ने स्थानीय निवासियों को पौधों की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी भी सौंपी। उन्होंने कहा कि समाज केवल सरकारी कार्योंं के आधार पर नहीं चल सकता। इसके लिए हमें भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझना होगा।

इस अवसर पर गांव से जयपाल नंबरदार, भरत सिंह मास्टर, शीशपाल मैंबर, सुंदर नागर, देवेंद्र नागर चेयरमैन, सोहन थानेदार, सतबीर नागर, सुमरत नागर, भारामल मैंबर, अशोक गोस्वामी मैंबर, रामबीर नागर, पप्पू उर्फ जगबीर नागर, एस्कॉट्र्स से श्रीमती विजय राज खन्ना, पुष्पराज सिंह, बाबूलाल, अजब सिंह, गोबिंद कौशिक आरडब्ल्यूए सेक्टर 14 सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this