Homeपहचान एनजीओ द्वारा राजकीय महिला विद्यालय बल्लभगढ़ में आयोजित किया गया "आज़ादी...

पहचान एनजीओ द्वारा राजकीय महिला विद्यालय बल्लभगढ़ में आयोजित किया गया “आज़ादी का अमृत” कार्यक्रम

Published on

देश आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पहचान एनजीओ द्वारा राजकीय महिला विद्यालय बल्लभगढ़ में छात्राओं के लिए स्पीच, भित्ति चित्र एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई छात्राओं ने भाग लिया। सभी छात्राओं ने जुनून के साथ बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी की वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता मुख्य अथिति रहीं। उन्होंने छात्राओं में ऊर्जा का संचार किया। स्पीच प्रतियोगिता में पहला स्थान सिमरन ने और दूसरा स्थान पूजा ने हासिल किया।

पहचान एनजीओ द्वारा राजकीय महिला विद्यालय बल्लभगढ़ में आयोजित किया गया "आज़ादी का अमृत" कार्यक्रम

डांस प्रतियोगिता में पहला स्थान पायल, दूसरा संयुक्त स्थान राखी, मुस्कान और पूजा ने हासिल किया तीसरा स्थान पूजा को प्राप्त हुआ। भित्ति चित्रण प्रतियोगिता के लिए समूह बनाये गए थे। इसमें पहला स्थान समूह नंबर 4 को मिला जिसके सदस्य अर्चिता, पिंकी, गीता, रागिनी, विशाखा, शैली थे। दूसरा स्थान समूह नंबर 3 के सदस्यों को मिला जिसके सदस्य हिमांशी, दुर्गा, आस्था, आकांशा, अंजू, नेहा थे। तीसरे स्थान पर समूह नंबर 1 रहा जिसके सदस्य गुंजन, अंजलि, ओमशांति, निशा, रितिका, सलीका, लक्ष्मी, मुस्कान थे।

पहचान एनजीओ द्वारा राजकीय महिला विद्यालय बल्लभगढ़ में आयोजित किया गया "आज़ादी का अमृत" कार्यक्रम

विजेताओं को पुरस्कार और सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया। सभी ने अपनी कला का पुरजोर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में राजकीय महिला विद्यालय बल्लभगढ़ के प्राचार्य अशोक कुमार के साथ विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे।

पहचान एनजीओ द्वारा राजकीय महिला विद्यालय बल्लभगढ़ में आयोजित किया गया "आज़ादी का अमृत" कार्यक्रम

पहचान मीडिया ग्रुप एवं एनजीओ की संस्थापक अनीला बंसल ने छात्राओं को कभी हार नहीं मानने का मंत्र दिया। कार्यक्रम में पहचान टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।

Latest articles

Faridabad के नगर निगम ने ली मासूम की जान, यहां जानें पूरी ख़बर

Faridabad का नगर निगम लापरवाह है ये तो सुना था, लेकिन निगम हत्यारा भी...

अब से Faridabad के पुलिसकर्मियों में आएगी फुर्ती, यहां जानें कैसे

इन दोनों फरीदाबाद के पुलिसकर्मी पुलिस वाले कम और दुकान पर बैठे हुए लालाजी...

Faridabad के इस अधूरे ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य हुआ शुरू, शहरवासियो को मिलेगा फ़ायदा

साल 2019 में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शहर के जिस...

Faridabad के विधायक राजेश नागर ने की जिला परिषद की CEO आसिमा सांगवान के साथ बैठक, यहां जानें क्या है इसके पीछे की वजह

अभी हाल ही में तिगांव विधानसभा के विधायक राजेश नागर ने जिला परिषद की...

More like this