HomeEducationऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया में छात्रों को आने वाली परेशानियों को लेकर एनएसयूआई...

ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया में छात्रों को आने वाली परेशानियों को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा 4 सूत्रीय मांगपत्र

Published on

फरीदाबाद। आज एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया में छात्रों को आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु नेहरू कॉलेज के प्राचार्य एम० के० गुप्ता को शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार, डीएचई निदेशक और एमडीयू के वाईस चांसलर के नाम 4 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की अपील की हैं।

एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि सत्र 2021-2022 की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन मोड़ में होगी। छात्रों को बीते वर्षों में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा हैं जिसके चलते छात्रों का मनपंसद कोर्स तथा मनपसंद कॉलेज में दाखिला नही हो पाता था। इस वर्ष छात्रों को इस तरह की समस्याओं का सामना ना करना पड़ा इसलिए एनएसयूआई छात्र संगठन निम्नलिखित मांग करता हैं:-

ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया में छात्रों को आने वाली परेशानियों को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा 4 सूत्रीय मांगपत्र

1) किसी छात्र ने 5 कॉलेजों के लिए आवेदन किया हैं और वह योग्य हैं तो उसका नाम प्रत्येक कॉलेज की मैरिट लिस्ट में आना चाहिए क्योंकि पिछले वर्षों में ऐसा नही हुआ था, एक कॉलेज की मैरिट लिस्ट में नाम आने के बाद अन्य किसी कॉलेज की मैरिट लिस्ट में उस छात्र का नाम नही आया था।

2) अगर किसी छात्र ने 5 कोर्स में आवेदन किया हैं और वह छात्र सभी कोर्स की मैरिट लिस्ट में आने के योग्य हैं तो उसका नाम सभी मैरिट लिस्ट में आना चाहिए ताकि छात्र अपने मनपंसद कोर्स में दाखिला ले सके क्योंकि पिछले वर्षों में देखा गया था अगर किसी छात्र का एक कोर्स की मैरिट लिस्ट में नाम आ जाता था तो अन्य कोर्स की मैरिट लिस्ट में नही आता था।

ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया में छात्रों को आने वाली परेशानियों को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा 4 सूत्रीय मांगपत्र

3) दाखिले से संबंधित सभी कागजातों की सॉफ्ट कॉपी उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से एमडीयू को दी जाए या फिर दाखिले के समय पर ही कागजातों की एक प्रति छात्रों से रेजिस्ट्रेशन के लिए दाखिला कमेटी द्वारा ले ली जाए ताकि आगे चलकर छात्रों को सामने N.E और CR जैसी समस्या ना आये और ना ही भारी जुर्माना भरना पड़े।

ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया में छात्रों को आने वाली परेशानियों को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा 4 सूत्रीय मांगपत्र

4) आवदेन करने के लिए परिवार पहचान पत्र को अनिवार्य किया हैं जोकि बहुत से छात्रों का नही बन पाया हैं इसलिए परिवार पहचान पत्र के बिना ही आवेदन करने की अनुमति दी जाए ताकि छात्रों को कोई परेशानी ना हो।

कृष्ण अत्री ने कहा कि छात्रों की इन सभी मांगों पर शीघ्र अतिशीघ्र ध्यान दिया जाए और इनका समाधान किया जाए ताकि छात्रों को दाखिले प्रक्रिया में किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े और छात्र अपने मनपसंद कॉलेज तथा कोर्स में दाखिला ले सकें।

ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया में छात्रों को आने वाली परेशानियों को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा 4 सूत्रीय मांगपत्र

इस मौके पर मोहित भारद्वाज, नीरज शर्मा, कृष्ण ठाकुर, महेश, जय, खुशाल, आमिर, सचिन आदि मौजूद थे।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this