Categories: Government

विज दरबार में प्रदेशभर से पहुंचे फरियादी, अधिकारियों को दिए यह निर्देश, ढिलाई बरतने पर होंगे सस्पेंड

छावनी स्थित लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में जनता दरबार में शनिवार को राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने वहां कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को दूर करना है। जो भी अधिकारी भेजी गई शिकायतों को निपटाने में ढिलाई बरतेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनभावनाओं का आदर सम्मान करना और समस्याओं का निपटान करना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षक, कमिश्नर आफ पुलिस को प्रतिदिन एक घंटा जन सुनवाई करने के निर्देश भी जारी किए। जनता दरबार में पहुंचे लोगों की शिकायतों को गृहमंत्री ने ध्यान से सुना और संबंधित दरखास्त पर मार्क करके अधिकारियों को जल्दी ही इन समस्यायों को निपटाने के निर्देश दिये।

विज दरबार में प्रदेशभर से पहुंचे फरियादी, अधिकारियों को दिए यह निर्देश, ढिलाई बरतने पर होंगे सस्पेंड

विज ने शिकायतें सुनने के बाद कई अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से भी बात की। विज ने पटवारी पवन को काम नहीं करने पर सस्पेंड करने के निर्देश दिए। वहीं नीलोखेड़ी तहसील में भी पटवारी पाला राम द्वारा रिश्वत मामले में उस पर जांच करते हुए एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक छावनी के रेस्ट हाउस में जनता दरबार में फरियादियों ने अपना दुखड़ा सुनाया। विज ने कहा कि मेरी चिठ्ठी पर 303 की गति से कार्रवाई होती है। जब तक मैं बैठा हूं तब तक किसी भी प्रकार की चिंता न करें।

यह जनता दरबार करीब साढ़े 7 घंटे तक चला जिसमें प्रदेश के कई क्षेत्रों से शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्या गृहमंत्री के सामने रखीं। मौके पर ही विज ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटान करने के निर्देश भी दिए।

शिकायतों पर एक्शन लेते हुए पटवारी को सस्पेंड करने का आदेश भी दिया साथ ही काम नहीं करने वाले अधिकारियों को एक बार फिर सख्त लहजे में चेतावनी दी।

पंजाब के रायकोट से विधायक जगतार सिंह जग्गा अपने सहयोगी जसकरण को लेकर गृहमंत्री के जनता दरबार में पहुंचे। उन्होंने दरबार में कहा कि यमुनानगर के कुछ लोगों ने इनके साथ 16 लाख रुपए की ठगी की है। इस मामले पर विज ने तुरंत यमुनानगर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में लोगों को दोपहर का खाना भी खिलाया गया। यमुनानगर के साढ़ौरा की निर्मला देवी ने अपनी समस्या रखी और कहा कि पति रामचंद्र ने उनके और जेठानी के नाम जमीन खरीदी थी। पति के निधन के बाद जेठ के बेटे जमीन पर कब्जा नहीं दे रहे हैं। परेशानी सुनने के बाद विज ने तुरंत यमुनानगर के एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।


Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago