HomeUncategorizedहोटल की दूसरी मंजिल से गिरे युवक के शरीर के आर–पार हुए...

होटल की दूसरी मंजिल से गिरे युवक के शरीर के आर–पार हुए दो सरिए, फिर भी बची जान

Published on

प्रदेश के पानीपत में एक होटल में दिल दहला देने वाली हुई। केबल की तार के सहारे दूसरी मंजिल से नीचे उतरते युवक का हाथ फिसलने की वजह से वह नीचे निर्माणाधीन पिलर पर जा गिरा। पिलर पर लगे 4 में से 2 सरिए उसके शरीर में घुस गए। एक सरिया कूल्हे से आर पार हो गया, वही दूसरा सरिया शरीर के नीचे से होते हुए दिल तक जा पहुंचा।

असंध राेड पर हाेटल मिड-वे में तीन दाेस्त शराब पार्टी कर रहे थे। जिनमें साेनू (25) नामक युवक के परिचित उसे खोजते हुए वहां आ पहुंचे। उन्हें पता न चले इसलिए सोनू दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। लेकिन उसके हाथ छूटने की वजह से वह 15 फीट नीचे पिलर पर जा गिरा।

होटल की दूसरी मंजिल से गिरे युवक के शरीर के आर–पार हुए दो सरिए, फिर भी बची जान

पिलर के दाे सरिए उसके शरीर में घुस गए। एक सरिया उसके कूल्हे के आर-पार हाे गया, जबकि दूसरा दिल तक पहुंच गया। बेहोशी की हालत में ही उसे चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया। जहां साढ़े तीन घंटे तक उसका ऑपरेशन चलता रहा।

चंडीगढ़ पीजीआई में 5 डाॅक्टराें की एक टीम ने लगभग साढ़े तीन घंटे तक ऑपरेशन कर सरिए निकाले। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी सांसें चल रही हैं। लेकिन हालत अभी गंभीर है। साथ ही यह भी कहा कि सोनू के लिए आगे के 48 घंटे बहुत गंभीर हैं।

होटल की दूसरी मंजिल से गिरे युवक के शरीर के आर–पार हुए दो सरिए, फिर भी बची जान

पुलिस ने बताया कि रविवार की रात को यह हादसा हुआ था और सोमवार की सुबह इलाज के लिए उसे चंडीगढ़ ले जाया गया। बताया जा रहा है कि, साेनू पुत्र दान सिंह जाटल राेड पर बंशी काॅलाेनी का निवासी है।

जानकारी के अनुसार साेनू, अमन और सुभाष ने रविवार दाेपहर को कमरा लिया था। तीनाें रात में शराब पार्टी कर रहे थे। कुछ समय बाद तीन और युवक आए और वे साेनू व अमन के जानकार बताकर उनके बारे में पूछने लगे।

होटल की दूसरी मंजिल से गिरे युवक के शरीर के आर–पार हुए दो सरिए, फिर भी बची जान

उन्होंने कहा कि रुपए लेने हैं। उनमें से दो युवक स्वयं को चाचा के लड़के बता रहे थे। तभी सुभाष नीचे आया ताे तीनाें ने उसे पहचान लिया। उसके बाद सुभाष ने शाेर मचाया तो साेनू व अमन होटल की छत से नीचे कूदने लगे। रात 9:30 बजे वे दोनों दूसरी मंजिल से कूद रहे थे। नीचे उतरते समय साेनू के हाथ छूटने की वजह से वह 15 फीट नीचे पिलर पर गिर गया। पिलर में लोहे के लंबे-लंबे सरिए लगे थे। जिनमें से दो सरिए सोनू के शरीर में घुस गए।

होटल की दूसरी मंजिल से गिरे युवक के शरीर के आर–पार हुए दो सरिए, फिर भी बची जान

होटल के मालिक नेत्रपाल ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से सोनू को पिलर दिखाई नहीं दिया। हादसे के बाद कुछ लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में काफी लोग घटनास्थल पर जमा हो गए थे। पिलर के सरियों पर लटके सोनू की हालत देखकर लोग बोले कि ये तो मर गया। तभी सोनू ने आवाज लगाई की वह अभी जिंदा है।

तब लोगों में थोड़ी हिम्मत आई, वे जल्दी ही ग्राइंडर वाले को बुलाकर लाए। युवक को रस्से से बांधने के बाद कुछ लोग छत पर रस्सा पकड़कर खड़े हो गए। इसके बाद ग्राइंडर से सरिए काटे गए। इसमें करीब एक घंटे का समय लग गया। दो सरिए सोनू के शरीर में घुसे हुए थे। उसे जल्दी ही एंबुलेंस से प्रेम अस्पताल पहुंचाया गया।

होटल की दूसरी मंजिल से गिरे युवक के शरीर के आर–पार हुए दो सरिए, फिर भी बची जान

होटल मालिक ने आगे कहा कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। वे लड़के अपने जानकाराें से बचने के लिए हाेटल की दूसरी मंजिल से केबल के 3 ताराें के सहारे नीचे उतरकर भाग रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।

डाॅ. पंकज मुटनेजा ने बताया कि सोनू की हालत बेहद गंभीर थी। एक सरिया उसके कूल्हे के आर पार हो गया जबकि दूसरा शरीर के निचले हिस्से के पास से घुसा और चीरता हुआ दिल तक जा पहुंचा। गनीमत रही कि सरिए से दिल बच गया। सोनू के परिजन सोमवार तड़के करीब 3 बजे उसे चंडीगढ़ पीजीआई ले गए।

होटल की दूसरी मंजिल से गिरे युवक के शरीर के आर–पार हुए दो सरिए, फिर भी बची जान

सोनू को लेकर चंड़ीगढ़ पीजीआई गए दोस्त दीपक ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 से 1:30 बजे तक 5 डाॅक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर दोनों सरिए निकाले। डाॅक्टरों ने कहा कि 48 घंटे दो सोनू के लिए बहुत ही क्रिटिकल हैं। अल्ट्रासाउंड के जरिए अंदर के जख्म चेक किए जाएंगे। उसके बाद दूसरा ऑपरेशन किया जाएगा। फिलहाल सोनू बेहोश है।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this