HomeFaridabad“किस्सा कुर्सी का”- फरीदाबाद के नगर निगम में 7 साल मे...

“किस्सा कुर्सी का”- फरीदाबाद के नगर निगम में 7 साल मे 17 निगमायुक्त, पर काम कितना?

Published on

नगर निगम आयुक्त की भूमिका जिलेवासियों के लिए बेहद अहम होती है क्यूंकी उनके कंधे पर निगम का पूरा कार्यभार होता है और जिले के विकास मे उनकी प्रबल भूमिका होती है। परंतु अगर फ़रीदाबाद की बात करे तो आंकड़े बताते है कि निगम आयुक्त की गद्दी डगमगा सी गई है। लगातार हो रहे तबादलो से आम जनता को मिलने वाली सुविधाओ को बहुत नुकसान पहुंचा है। वर्तमान की बात करें तो यशपाल यादव को निगम आयुक्त का कार्यभार सोंपा गया है।

आंकड़ो की माने तो पिछले 7 सालों मे 17 दफा निगमायुक्त की कुर्सी परिवर्तन का मंज़र देख चुकी है। पिछले एक दशक से राज्य के सबसे महत्वपूर्ण निकाय फरीदाबाद को दो वर्षों से एक सुरक्षित आयुक्त नहीं मिला है। 30 जुलाई को ट्रांसफर हुई गरिमा मित्तल ने करीब तीन महीने तक यह पद संभाला था।

“किस्सा कुर्सी का”- फरीदाबाद के नगर निगम में 7 साल मे 17 निगमायुक्त, पर काम कितना?

और अब निगम आयुक्त के पद के लिए सात महीने के भीतर यह तीसरा तबादला हुआ है।सूत्रों की माने तो डीसी को इस पद का अतिरिक्त प्रभार छह साल मे चार बार दिया गया है, इसके अलावा दिसंबर 2014 और दिसंबर 2015 के बीच एक साल की अवधि में अधिकतम 6 बार तबादले हुए।

पूर्व नगर निगम पार्षद योगेश ढींगरा कहते हैं, “मौजूदा आर्थिक संकट और अन्य बिंदुओं के चलते, नगर निगम को एक बेहतर और लंबे समय तक टिकने वाले आयुक्त की ज़रूरत है, और उनका मानना है कि यह पद बिना किसी स्थिरता के महज़ एक खेल बनकर रेह गया है।

“किस्सा कुर्सी का”- फरीदाबाद के नगर निगम में 7 साल मे 17 निगमायुक्त, पर काम कितना?

सामाजिक कार्यकर्ता एके गौर ने कहा कि बार-बार तबादलों से निवासियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा, “नगर निगम एक ट्रांजिट स्टेशन बन गया है क्योंकि अधिकारियों को कामकाज जानने से पहले ही स्थानांतरित कर दिया जाता है।” इसके अलावा उनका मानना है कि प्रसशन की खराब व्यवस्था के चलते नागरिक सुविधाओं की स्थिति दयनीय है।

दिसंबर 2014 से अब तक की पोस्ट फोल्डर्स की लिस्ट इस प्रकार है :-

यशपाल यादव 1 अगस्त, 2021-वर्तमान. गरिमा मित्तल 30 अप्रैल, 2021-जुलाई 30, 2021
यशपाल यादव 7 जनवरी, 2021- 21 अप्रैल, 2021
यश गर्ग 6 जनवरी, 2020-जनवरी 6, 2021
सोनल गोयल सितंबर 16, 2019-जनवरी 1, 2020
अनीता यादव जनवरी 9, 2019-सितंबर 16, 2019
अतुल कुमार दिसंबर 10, 2018-जनवरी 8, 2019
मोहम्मद शायिन जनवरी 18, 2018-दिसंबर 10, 2018

“किस्सा कुर्सी का”- फरीदाबाद के नगर निगम में 7 साल मे 17 निगमायुक्त, पर काम कितना?

समीर पाल अगस्त 29, 2017-जनवरी 17, 2018
सोनल गोयल अगस्त 6, 2016-अगस्त 14, 2017
आदित्य दहिया दिसम्बर 22, 2015- अगस्त 5, 2016
अशोक के शर्मा दिसम्बर 7, 2015-दिसंबर 22, 2015
अमित अग्रवाल नवंबर 2, 2015-दिसंबर 6, 2015
अशोक के शर्मा सितम्बर 4, 2015-अक्टूबर 25, 2015
अमित अग्रवाल अगस्त 4, 2015-सितंबर 3, 2015
अशोक के शर्मा फ़रवरी 9, 2015-जुलाई 25, 2015
अमित अग्रवाल दिसम्बर 10, 2014-फरवरी 9, 2015

Latest articles

पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक़ : भारत अशोक अरोड़ा

पंजाबी समाज के राजनीति में योगदान और उचित महत्व ना दिये जाने से नाराज़...

“नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अन्तर्गत फरीदाबाद पुलिस कर रही सराहनीय कार्य, नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में फरीदाबाद...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 532 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अंतर्गत नशे पर प्रहार करते हुए 520 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया...

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में...

More like this