HomeFaridabadपिछड़े वर्ग के 27 मंत्रियों को केंद्रीय मंत्री मंडल में जगह देकर...

पिछड़े वर्ग के 27 मंत्रियों को केंद्रीय मंत्री मंडल में जगह देकर किया हमारा राजनितिक अन्तोदय : प्रोफ़ेसर एस पी सिंह बघेल

Published on

आज केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अगुवाई में विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, ज़िला महामन्त्री मूल चन्द मित्तल आर एन सिंह, वरिष्ठ नेता करम चंद शर्मा, ओ बी सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह, चंदन सिंह बघेल, पूर्ण सिंह बघेल, जिला सचिव सुनीता बघेल, लक्ष्मण सिंह बघेल, ओमप्रकाश बघेल, रंजीत सिंह बघेल, होति लाल आर्य, सुरेश सैन, ओ बी सी वर्ग और बघेल समाज के सभी गणमान्य लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफ़ेसर एस. पी. सिंह बघेल की जन आशीर्वाद यात्रा का फरीदाबाद पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया।

सराय टोल पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफ़ेसर एस पी सिंह बघेल का भाजपा नेताओं और ओ. बी. सी. समाज के लोगों और बघेल समाज के लोगों द्वारा बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया I केंद्रीय मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत में मिलन वाटिका सेक्टर 11 और किसान भवन बल्लभगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किये गए और जन यात्रा का भव्य स्वागत किया गया I मिलन वाटिका में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफ़ेसर एस. पी. सिंह बघेल ने देवी अहिल्या बाई होलकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि की और दीप प्रज्वलन किया I कार्यक्रम के दौरान फूल, मालाओं और और बड़ी माला पहनाकर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफ़ेसर एस पी सिंह बघेल का शानदार स्वागत किया गया।

पिछड़े वर्ग के 27 मंत्रियों को केंद्रीय मंत्री मंडल में जगह देकर किया हमारा राजनितिक अन्तोदय : प्रोफ़ेसर एस पी सिंह बघेल

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफ़ेसर एस पी सिंह बघेल ने कहा कि पिछले वर्ग के 27 मंत्रियों को केंद्रीय मंत्री मंडल में जगह देकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछड़े वर्ग के लोगों का सम्मान किया है I आजादी के बाद से बघेल समाज का मैं पहला मंत्री हूँ जिसको केंद्रीय मंत्री मंडल में स्थान मिला है I पिछड़ी जातियों और वर्गों के लोगों को इतनी तादाद में मंत्री मंडल में जगह देकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्तोदय को मोदी जी ने चरितार्थ किया है हमें केंद्रीय मंत्री मंडल में जगह देकर हमारा राजनितिक अन्तोदय किया गया I पहली बार देश में महिला सशक्तिकरण दिखाई दिया जब केन्द्रीय मंत्री मंडल में 11 महिला मंत्री बनी है I अल्पसंख्यक समुदाय से भी पाँच मंत्री बनाए गए है I केंद्रिय मंत्रिमंडल में महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा की देश के सबसे महत्वपूर्ण वित विभाग की मंत्री एक महिला है और अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारियां भी महिला मंत्रियों को दी गई है ।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए संविधान में कई संशोधन किये है I कई ऐसी जातियाँ हैं जो पिछड़ों में शामिल नहीं हैं लेकिन उनके हालात बहुत बुरे हैं I संविधान में संशोधन कर राज्य सरकार को अधिकार दिए है कि राज्य सरकार अपने अनुसार अपने राज्य की ओ बी सी की सूचि बना सकते हैं ताकि पिछडे वर्ग के लोगों का उत्थान हो सके I उन्होंने कहा कि फ़रीदाबाद में मिले प्यार और स्वागत से मैं भाव विभोर हूँ , इस स्वागत के लिए मैं मेरे वरिष्ठ साथी मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, फरीदाबाद की जनता, ओ बी सी समाज के गण मान्य लोगों, बघेल समाज के मेरे साथियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।

पिछड़े वर्ग के 27 मंत्रियों को केंद्रीय मंत्री मंडल में जगह देकर किया हमारा राजनितिक अन्तोदय : प्रोफ़ेसर एस पी सिंह बघेल

मिलन वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा की जन आशीर्वाद यात्रा के फ़रीदाबाद में पहुँचने पर मैं फ़रीदाबाद के तमाम ओ. बी.सी. समाज, फरीदाबाद की जनता और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ़ से हार्दिक अभिनंदन करता हूँ I केन्द्रीय मंत्री मंडल में फेर बदल के दौरान केंद्रीय मंत्री मंडल में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पहली बार 27 ओ. बी.सी. समाज के मंत्रियों को स्थान देकर उनको सम्मान देने का कार्य किया है।

पिछड़े वर्ग के 27 मंत्रियों को केंद्रीय मंत्री मंडल में जगह देकर किया हमारा राजनितिक अन्तोदय : प्रोफ़ेसर एस पी सिंह बघेल

उन्होंने कहा की हमारे पास मोदी जी के रूप में विश्व का सबके सशक्त लीडर है जबकि विपक्षियों के पास लीडर नहीं है I 2014 में मोदी जी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तब मोदी जी ने कहा था मेरी सरकार देश के ग़रीबों को समर्पित सरकार है जबकि एक वो सरकार थी, जो कहती थी मेरी सरकार में सरकारी संस्थानों पर अल्पसंख्यको का अधिकार है I पिछले 7 सालों में जितनी भी योजनाएँ बनाई गई हैं सभी देश के ग़रीब, जरुरतमंद, मजदूर, किसान, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बनाई गई है ताकि उनको सशक्त किया जा सके और अन्तोदय के मूल मन्त्र पर चलकर उनका विकास किया जा सके।

उज्जवल योजना, जन धन जन योजना, जन आरोग्य योजना, बीमा योजना, मुद्रा योजना कितनी ऐसी योजनाएँ है जो ग़रीब को सशक्त करने के लिए बनाई गई है I प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण योजन के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को अन्न उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि देश का कोई भी ग़रीब भूखा ना रहे I किसानों के लिए अनेक योजनायें ली गई है ताकि देश का अन्नदाता किसान सशक्त हो सके उनकी आय में दुगुनी हो सके ।

पिछड़े वर्ग के 27 मंत्रियों को केंद्रीय मंत्री मंडल में जगह देकर किया हमारा राजनितिक अन्तोदय : प्रोफ़ेसर एस पी सिंह बघेल


जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी,मंडलों के अध्यक्ष,मोर्चों के जिलाध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह, उपाध्यक्ष लखमी चाँद भरद्वाज, संजीव भाटी, अनिल नागर, सचिव पुनीता झा, भारती भाकुनी, मुकेश अग्रवाल, रविन्द्र त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, राज मदान, राज बाला सरधाना, पंकज सिंगला, लाजर रंजित सैन, नरेश नम्बरदार, सुखबीर मलेरना, मोर्चों के पदाधिकारी प्रवीण चौधरी, मनोज बाल्यान, प्रवीण सैनी, लखन सिंह लोधी, तेज सिंह सैनी, हुक्म सिंह बघेल, लक्ष्मण यादव, मनोज नागर, रीछपाल सैनी, सभी मंडलों के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्त्ता और ओ बी सी वर्ग व बघेल समाज के गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...