Categories: Life Style

अल्फ़ाज़-ए- मेवात रेडियो कर रहा हैं लोगों को कोरोना से जागरूक


कोरोना ने आकर देश मे आतंक मचा रखा हैं लेकिन इसके बारे लोग अभी तक जागरूक नही हैं वही अल्फाज़-ए-मेवात ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए 05 फरवरी से ही अपना अभियान शुरू कर दिया था जो लगातार जारी है और अब ज्यादातर समय कोरोना महामारी से बचाव,

गलत अफवाहों से सावधान रहने, घर पर रहकर बीमारी से बचने, सरकारी निर्देशों का पालन करने, आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही बीमारी से संबंधित कोई लक्षण पाये जाने पर तुरंत प्रशासन से संपर्क करने की सलाह के साथ ही मनोरंजक कार्यक्रम प्रसारित किये जा रहे हैं ताकि स्थानीय समुदाय इस आपदा के समय मानसिक अवसाद से ग्रसित न हो.

अल्फ़ाज़-ए- मेवात रेडियो कर रहा हैं लोगों को कोरोना से जागरूक

कोरोना वायरस जैसी गंभीर महामारी में 21 दिनों के लॉकडाऊन के दौरान तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला में ’21 दिन 21 बातें’ शुरू की गई है. अफवाहों और झूठी खबरों से बचने के लिए ‘सावधान’ और लॉकडाऊन के दौरान घर पर ही रहने के लिए प्रेरित करने वाले महिला/पुरूषों, युवक-युवतियों को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए ‘आज के हीरो’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है

इस रेडियो का संचालन करने वाले संस्थान सहगल फाउंडेशन की कम्युनिकेशन डायरेक्टर पूजा मुरादा ने बताया एक कि टेक्नोलॉजी के कारण ही यह संभव हो पाया है कि आज हम घर बैठे कई काम कर पा रहे हैं और कई कार्यक्रम घर से बना पा रहे हैं.

कोरोना से संक्रमित होने के क्या लक्षण हैं, इसपर जिले के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों के संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं.”रेडियो स्टेशन में सेनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा जाता है.

कार्यक्रम प्रस्तुत करने से पहले अपने हाथ को साबुन से धोकर ही प्रवेश करना होता है. साथ ही, स्टूडियो को छोटे-छोटे अंतराल पर सेनिटाइज किया जा रहा है. सामुदायिक रेडियो एस एम सहगल फाउंडेशन द्वारा 2012 में नूंह के गाँव घागस में स्थापित किया गया है.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago