HomeIndiaLockdown में जिन पतियों के कदम घर नहीं टिकते, उनकी बीवीयों को...

Lockdown में जिन पतियों के कदम घर नहीं टिकते, उनकी बीवीयों को पुलिसवाले ने दिया कमाल का आईडिया

Published on

कोरोना का प्रकोप भारत में थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. रोजाना यहाँ नए नए मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में आने वाले 15 दिन काफी अहम साबित होने वाले हैं. इन दिनों में ही पता चलेगा कि भारत में कोरोना का आतंक कम हो रहा हैं या फिर और भी बढ़ता चला जा रहा हैं.

इटली और अमेरिका के हालात क्या हैं आप सभी अच्छे से जानते हैं. इटली वालो ने लॉकडाउन करने में थोड़ी देरी कर दी थी जबकि अमेरिका में एक लाख से ज्यादा संक्रमित पाए जाने पर भी पूर्ण लॉकडाउन पर विचार ही किया जा रहा हैं. इसलिए भारत में पीएम मोदी की तारीफ़ होनी चाहिए. उन्होंने समय रहते ही भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया.

हालाँकि सिर्फ प्रधानमंत्री जी के एलान कर देने से कोरोना नहीं रुकेगा, बल्कि इसमें देश के हर नागरिकों को योगदान देना हैं. आपको बस इस दौरान एक सिंपल सा काम करना हैं कि 14 अप्रैल 2020 तक अपने घरों में ही कैद होकर रहना हैं. इसमें आपकी और आपके चाहने वालो की भलाई छिपी हैं.

Lockdown में जिन पतियों के कदम घर नहीं टिकते, उनकी बीवीयों को पुलिसवाले ने दिया कमाल का आईडिया

लेकिन कुछ लापरवाह लोग इस बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. उनके पाँव घर में नहीं टिक रहे हैं. वे बिना किसी ठोस वजह के यूं ही सड़कों पर घूम रहे हैं. ऐसा कर वे ना सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान भी खतरें में डाल रहे हैं. इस तरह के बेवक़ूफ़ लोगो को सबक सिखाने के लिए देशभर की पुलिस सख्त बन गई हैं. अब जो भी इस तरह बिना मतलब सड़कों पर घूमता दिखाई देता हैं उनके पिछवाड़े पर जोरदार डंडे पड़ते हैं. वहीं पुलिस के काम में बाधा डालने वालो पर कानूनी कारवाई करने का प्रावधान भी हैं. इस बीच पंजाब में रहने वाला एक पुलिसकर्मी हमारी माताओं और बहनों को अपने पतियों को घर में कैद रखने का बड़ा ही अनोखा और दिलचस्प तरीका बता रहा हैं.

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैं. इस विडियो में एक पुलिसवाला माइक में एलान करते हुए महिलाओं को सलाह दे रहा हैं कि वे अपने पतियों से दिनभर घर का काम करवाए. ऐसा करने पर आपका पति घर में ही रहेगा और बाहर नहीं निकल पाएगा. पुलिसवाले का ये आईडिया सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा हैं और लोगो को बड़ा पसंद भी आ रहा हैं. ट्विटर पर वायरस इस विडियो को अभी तक 16 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

घर में जो आदमी खाली बैठे और जिनकी शिकायत हैं कि इन 21 दिनों में उनसे घर में खाली नहीं बैठा जा रहा हैं, आप सभी बहने इन आदमियों से घर के काम करवाओ. इनसे साफ़ सफाई करवाओ, छत साफ़ करवाओ, अलमारी साफ़ करवाओ, कपड़े बर्तन धुलवाओ. जब घर की साफ़ सफाई होगी तो कोरोना की सफाई भी हो जाएगी. आप 21 दिनों तक रोटी का टेंशन भी मर लो ये काम भी आपके आदमी ही करेंगे. यदि आप सब मेरी बातों से सहमत हैं तो भारत माता की जय बोले.

ASP पवन कुमार

देखे विडियो :-

अगर यह उपाय आपको पसंद आया है तो इस पोस्ट को शेयर अवश्य करें

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this