HomeLife StyleEntertainmentदेवर की मौत का सदमा नहीं सह पाईं सुशांत सिंह राजपूत की...

देवर की मौत का सदमा नहीं सह पाईं सुशांत सिंह राजपूत की भाभी, गांव में ही हुआ निधन

Published on

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से परिवार, फैंस और बॉलीवुड सदमे में है। सुशांत के यूं एकदम चले जाने का ग़म अभी परिवार बर्दाश्त नहीं कर पाया था कि उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुशांत की खुदखुशी का सदमा उनकी चचेरी भाभी बर्दाश्त नहीं कर पाई और सोमवार को उनकी भी मौत हो गई। जिस वक़्त सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जा रहा था, बिहार में रह रहे उनके भाई की पत्नी की भी मौत की खबर सामने अाई।

देवर की मौत का सदमा नहीं सह पाईं सुशांत सिंह राजपूत की भाभी, गांव में ही हुआ निधन

‌सुशांत के जाने की खबर मिलने के साथ ही उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया था। सुशांत सिंह राजपूत का पैत्र गांव पूर्णिया जिले का मलढिहा है। सुशांत की आत्महत्या की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो उनकी चचेरी भाभी सुधा देवी को गहरा सदमा लगा, उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया और तभी से उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। वो बार बार बेहोश हो रहीं थीं। इधर मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उधर सुधा देवी के निधन की खबर सामने आ गई।

देवर की मौत का सदमा नहीं सह पाईं सुशांत सिंह राजपूत की भाभी, गांव में ही हुआ निधन

सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत पंचतत्व में विलीन हो गए, नम आंखों से उन्हें मुंबई के शमशान घाट में अंतिम विदाई दी गई। सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर, अरुण शौरी और विवेक ओबेरॉय समेत कई सितारे पहुंचे। उनकी करीबी दोस्त रिहा चक्रबर्ती भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। सुशांत ने खुदखुशी क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मुंबई पुलिस खुदखुशी की वजह तलाशने में जुटी है साथ ही उनके करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Written by – Ansh Sharma

Latest articles

फरीदाबाद की इन 40 किमी सड़कों का होगा विकास, इन क्षेत्रों में होगी स्मार्ट रोड की शुरुआत, लोगों को बड़ा लाभ

फरीदाबाद शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम देने के लिए नगर निगम ने एक...

हरियाणा के इस जिले में जल्द बनेंगे आधुनिक पक्षी घर, नज़र आएंगे 8 से 10 हज़ार पक्षियां

गुरुग्राम में अब पक्षियों के लिए सुरक्षित आवास तैयार किए जाएंगे। नगर निगम ने...

फरीदाबाद में ओवरलोड डंपरों के कारण यह मार्ग हुआ जर्जर, ग्रामीणों में नाराज़गी

मोहना गांव से आईटीआई कॉलेज होते हुए अटेरना गांव तक जाने वाला मुख्य मार्ग...

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में हो रहा अधूरा मरम्मत कार्य, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल

दयालपुर से मोहना को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा...

More like this