Homeशादी के 8 साल बाद महिला ने 4 बच्चों को एक साथ...

शादी के 8 साल बाद महिला ने 4 बच्चों को एक साथ दिया जन्म, जानें कैसे आई परिवार में चौगुनी खुशियां

Published on

शादी के आठ साल तक बच्चे नहीं हुए। महिला और उसका परिवार तंग आ गया। शादी होने के बाद लड़की यही चाहती है कि वह जल्द से जल्द बच्चे की मां बने। गाजियाबाद में शादी के आठ साल बाद एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। तीन लड़के और एक लड़की है। प्रसव समय से पूर्व आठ महीने में हुआ है। बच्चों का वजन कम होने के कारण उनको नर्सरी में रखा गया है।

महिला की उम्र 32 साल है। बच्चे और महिला सभी स्वस्थ हैं। जिस घर के अंदर नन्हा बच्चा पैदा होता है उस घर के परिवार वालों की खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहता है।

शादी के 8 साल बाद महिला ने 4 बच्चों को एक साथ दिया जन्म, जानें कैसे आई परिवार में चौगुनी खुशियां

गाजियाबाद के इस दंपति ने आठ साल तक संतान नहीं होने के कारण इलाज भी कराया था। विशेष रुप से माता-पिता अपने बच्चे के जन्म पर बहुत ज्यादा खुश होते हैं। बच्चा पैदा होने पर घर के अंदर बधाई देने वाले लोगों की भीड़ नहीं रहती है और हर तरफ खुशी का माहौल बना रहता है। कमला नेहरू नगर निवासी दंपती की शादी आठ साल पहले हुई थी। बच्चे पैदा न होने पर दो साल पहले इलाज शुरू कराया था। दो महीने की गर्भवती होने के बाद यशोदा अस्पताल की उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ ने इलाज शुरू किया।

शादी के 8 साल बाद महिला ने 4 बच्चों को एक साथ दिया जन्म, जानें कैसे आई परिवार में चौगुनी खुशियां

आईवीएफ क्लीनिक के डॉक्टरों ने कहा कि महिला और उसके पति ने बच्चे की आस छोड़ दी थी। उन्होंने एआरटी जैसी प्रक्रिया भी अपनायी थी लेकिन सफलता नहीं मिली। इलाज के दौरान डॉक्टरों और महिला को पता था कि गर्भ में चार बच्चे पल रहे हैं। 12 जुलाई को रात में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन यशोदा अस्पताल ले गए। डॉक्टरों की टीम ने महिला की स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी में भर्ती किया। ऑपरेशन के बाद तीन लड़के और एक लड़की पैदा हुई। 

quadrlet

परिवार में चौगुनी खुशियां आई हैं। तीनों लड़कों का वजन 1.680 किग्रा, 1.600 किग्रा, 1.330 किग्रा और लड़की का वजन 1.580 किग्रा है।

Latest articles

JCB ने Hero Motocorp के खिलाफ जीता फाइनल मैच

Faridabad: मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप के 16वां संस्करण का समापन JCB की...

INLD की परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा में लिखेगी नया अध्याय

Faridabad: युवा इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा की राजनीति...

Faridabad: इन्वेस्टमैंट बाजार ऑन एनर्जी एफीशिएंसी का किया सफल आयोजन

Faridabad: एंड रिन्युएबल एनर्जी डिपार्टमैंट और हरेडा द्वारा यहां ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीशिएंसी भारत...

सरकारी एजेंसी फरीदाबाद किसानों की फसल में निकाल रही भर भर के कमी

Faridabad: बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद न होने से किसानों की...

More like this