HomePress Releaseफरीदाबाद पुलिस ने निकाला शांतिपूर्वक फ्लैग मार्च, अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने...

फरीदाबाद पुलिस ने निकाला शांतिपूर्वक फ्लैग मार्च, अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने की अपील की

Published on

फरीदाबाद: प्रशासन द्वारा वन क्षेत्र में बसी अवैध कालोनियों से अतिक्रमण हटाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

सुरक्षा की दृष्टि तथा नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज एसीपी बड़खल सुखबीर सिंह की अगुवाई में जमाई कॉलोनी के अंदर पुलिस द्वारा शांतिपूर्वक फ्लैग मार्च निकाला गया।

फरीदाबाद पुलिस ने निकाला शांतिपूर्वक फ्लैग मार्च, अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने की अपील की

इस फ्लैग मार्च में एसीपी बड़खल के साथ पुलिस चौकी अंखीर प्रभारी व महिला पुलिसकर्मियों सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद था।

इस फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों से माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए अतिक्रमण हटाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

फरीदाबाद पुलिस ने निकाला शांतिपूर्वक फ्लैग मार्च, अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने की अपील की

आपको बता दें कि इससे पहले खोरी गांव में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया था जिसमें फरीदाबाद पुलिस द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी।

इसके पश्चात अब जमाई कॉलोनी में भी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिसकी सुरक्षा का एहतियात बरतते हुए एसीपी बड़खल सुखबीर सिंह की अगुवाई में लोगों को प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this