HomeUncategorizedलाठीचार्ज के दौरान हुई किसान की मौत का दावा निकला गलत, यह...

लाठीचार्ज के दौरान हुई किसान की मौत का दावा निकला गलत, यह थी मृत्यु की वजह

Published on

शनिवार को हरियाणा के करनाल में पुलिस ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया था। वहीं योगेंद्र यादव, मनजिंदर सिंह सिरसा समेत कुछ नेताओं ने दावा किया है कि पुलिस लाठीचार्ज में एक किसान की मौत हो गई। वहीं अब पुलिस ने इस दावे को गलत ठहराया है।

करनाल के एसपी गंगा राम पुनिया ने बताया कि मृतक किसान किसी भी अस्पताल में इलाज के लिए नहीं गया था। वह स्थिर हालत में अपने घर गया था। उसकी मौत रात को सोते समय हुई थी।

लाठीचार्ज के दौरान हुई किसान की मौत का दावा निकला गलत, यह थी मृत्यु की वजह

वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि किसान की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में चोट की वजह से मौत की खबर गलत है।

मृत्यु के बाद परिजनों ने नहीं की शिकायत

करनाल एसपी का कहना है कि अगर किसान की मौत लाठीचार्ज के दौरान लगी चोट के कारण हुई है तो पुलिस के पास उसके परिजन आते। लेकिन ऐसी कोई भी जानकारी अभी तक हमारे पास नहीं आई है। दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध नहीं है।

यह है पूरा मामला

लाठीचार्ज के दौरान हुई किसान की मौत का दावा निकला गलत, यह थी मृत्यु की वजह

बता दें कि अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने दावा किया था कि शनिवार को करनाल में हुए लाठीचार्ज के बाद एक किसान की मौत हो गई है। किसान का नाम सुशील काजल बताया जा रहा है। किसानों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है।

इसके अलावा किसान नेता योगेंद्र यादव ने यह भी दावा किया था कि करनाल हादसे में सुशील काजल नाम के किसान की मौत हो गई। किसान लाठीचार्ज के दौरान घायल हो गया था। घर पहुंचकर हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this