Home8 शादियां करने वाली लुटेरी दुल्हन को निकली ऐसी बीमारी कि, अब...

8 शादियां करने वाली लुटेरी दुल्हन को निकली ऐसी बीमारी कि, अब हो रही पुराने पतियों की तलाश

Published on

लुटेरी दुल्हन ने एक-दो नहीं, बल्कि आठ-आठ शादियां की। पंजाब और हरियाणा के आठ युवकों को फंसा कर उनसे शादी रचा कर गहने और नकदी लूटकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन अब मेडिकल जांच में एड्स पीड़ित मिली है। पुलिस अब लुटेरी दुल्हन से शादी रचाने वाले युवकों की जांच करवा रही है। वहीं लुटेरी दुल्हन के खिलाफ जानलेवा बीमारी फैलाने के आरोप में भी केस दर्जकर किया गया है। 

अपने पति और ससुराल पक्ष को तो लूटा ही। साथ-साथ अब उनकी जान को भी जोखिम में डाल दिया है। पुलिस ने 26 अगस्त को लुटेरी दुल्हन के अलावा इस शातिर गैंग के तीन लोगों को कस्बा देवीगढ़ से उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह 9वीं शादी रचाने पहुंची थी। इस गैंग में लुटेरी दुल्हन के अलावा उसकी मां निवासी पटियाला, एक अन्य महिला निवासी पावला जिला कैथल और गैंग का मुख्य सरगना रणवीर सिंह उर्फ राणा निवासी गांव ढंडरियां शामिल हैं।

8 शादियां करने वाली लुटेरी दुल्हन को निकली ऐसी बीमारी कि, अब हो रही पुराने पतियों की तलाश

पंजाब के पटियाला में पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन के साथ चार साथी भी पकड़े गए थे। पकड़े जाने के बाद जब लुटेरी दुल्हन को अदालत में पेश किया गया तो उसने जज के सामने ही थाना प्रभारी पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। वहीं गैंग के अन्य सदस्यों ने थाने में थर्ड डिग्री इस्तेमाल का आरोप लगाया। हालांकि मेडिकल जांच में यह आरोप झूठे साबित हुए। 

8 शादियां करने वाली लुटेरी दुल्हन को निकली ऐसी बीमारी कि, अब हो रही पुराने पतियों की तलाश

दिशा-निर्देशों के अनुरूप गिरफ्तार लुटेरी दुल्हन का जब मेडिकल टेस्ट कराया गया, तो वह एचआईवी पॉजिटिव निकली। थाना जुल्का प्रभारी प्रदीप सिंह बाजवा के मुताबिक गैंग की नाभा से गिरफ्तार की गई पांचवीं सदस्य भी छह शादियां करा चुकी है और इसके 10 गर्भपात हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक लुटेरी दुल्हन हो या गैंग की पांचवीं सदस्य दोनों की ज्यादातर शादियां हरियाणा के ही कैथल, हिसार और भिवानी में हुई हैं। पुलिस के मुताबिक गैंग की कुछ और महिला सदस्य पुलिस के रडार पर हैं। ज्यादातर पीड़ित युवकों से पुलिस ने संपर्क साध कर एड्स की जांच कराने को कहा है।

8 शादियां करने वाली लुटेरी दुल्हन को निकली ऐसी बीमारी कि, अब हो रही पुराने पतियों की तलाश

एचआईवी पीड़ित होने का खुलासा होने पर पुलिस के होश उड़ गए। हरियाणा के कैथल की रहने वाली 30 साल की लुटेरी दुल्हन की पहली शादी साल 2010 में पटियाला में हुई थी। इस शादी से उसके तीन बच्चे हैं। इसके बाद अचानक उसका पति लापता हो गया। करीब चार साल पहले उसने गैंग बनाकर उन युवकों को फंसा कर शादियां कर उन्हें लूटना शुरू कर दिया, जो तलाकशुदा या फिर उम्रदराज होने पर अविवाहित रह जाते थे। शादी के बाद कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद लुटेरी दुल्हन वहां से नकदी और गहने लूट कर फरार हो जाती थी।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this