Categories: Uncategorized

तीन बच्चों की मां पर चढ़ा प्यार का खुमार, प्रेमी संग भागने की थी जबरदस्त प्लानिंग

हरियाणा राज्य के करनाल ज़िले में स्थित घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। तीन बच्चों की मां है वह महिला। पुलिस थाने में महिला के पति ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले उसके पति ने शिकायत में बताया कि वह मेरे और उसकी बहन के साथ बाजार कुछ सामान लेने निकली थी। उसके बाद बहाना बनाकर वहीं से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

फिलहाल पुलिस में की गई शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

छः महीने से पत्नी रह रही थी मायके

घरौंडा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिस शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है उसका कहना है कि कई वर्ष पहले उसकी शादी घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। बीते करीब छः महीने से उसकी पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी।

सामान खरीदने गए थे बाजार

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से अपनी पत्नी को वापस लेने हरियाणा आया हुआ था। बीते 25 अगस्त को वह पत्नी और अपनी साली के साथ घर का सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंचा।

शौच का बहाना बनाकर निकली थी महिला

उसी दौरान पत्नी शौच का बहाना बनाकर वहां से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। वह बेटी का फोन भी ले गई। उस फोन में मौजूद सिमकार्ड पर नंबर डायल किया तो सचिन नाम के एक युवक ने फोन उठाया और कहा कि तुम्हारी बीवी मेरे साथ है।

पति ने दर्ज कराई शिकायत

शिकायतकर्ता पति ने कहा कि वह शख्स उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसके और उसकी पत्नी के तीन बच्चे हैं। ऐसा करके उसने मेरे साथ बहुत बुरा किया है। उस शख्स पर कार्रवाई की जाए।

हत्या के आरोप में छः लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं दूसरी ओर परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक महिला के पति, सास व ससुर सहित छः लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जहरीले पदार्थ से हुई मौत– परिजन

महिला के मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि उनकी बेटी की मौत जहरीले पदार्थ से हुई। पुलिस ने लाश का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि विवाहिता 22 साल की है। करीब ढाई साल पहले गांव बनगांव निवासी मांगेराम के साथ उसकी शादी हुई थी।

दहेज के लिए की हत्या

पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे तंग कर रहे थे। ससुराल पक्ष ने उसे जबरन जहर देकर मारा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago