Categories: Featured

राजनीति में आने से पहले अमित शाह करते थे ये काम, जानकार चौंक जाएंगे आप

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह काफी सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। अमित शाह 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के एक जैन परिवार में जन्मे थे। उनके पिता अनिलचंद्र शाह पाइप का कारोबार करते थे। अमित शाह ने स्कूल की पढ़ाई मेहसाणा से पूरी की। अमहदाबाद के सीयू शाह साइंस कॉलेज से उन्होंने केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया।

वर्तमान में भारत के गृहमंत्री अमित शाह बेहतरीन राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। साइंस से ग्रेजुएशन करने वाले अमित शाह पहले व्यापारी थे लेकिन राजनीति में भी उनकी खास रूचि थी। छात्र नेता रहे अमित शाह, संघ की शाखाओं में बचपन से ही जाते थे। अमित शाह 14 साल की उम्र में ही संघ से जुड़ गए थे। उन्होंने धीरूभाई अंबानी और अन्य व्यापारियों से प्रेरित होकर प्लास्टिक का कारोबार शुरू किया था।

बचपन से ही अमित शाह बहुत बुद्धिमान रहे हैं। शाह आज देश की राजनीति के सबसे महत्‍वपूर्ण चेहरों में से एक हैं। अमित शाह जब 26 वर्ष के थे तब एक वरिष्ठ संघ प्रचारक ने उन्हें 41 वर्षीय नरेंद्र मोदी से मिलवाया था। शाह के आत्मविश्वास ने मोदी को काफी हद तक प्रभावित किया। शाह 1986 में भाजपा में शामिल हुए। 1987 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्य बनाया गया। शाह को पहला बड़ा राजनीतिक मौका मिला 1991 में, जब आडवाणी के लिए गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में उन्होंने चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला।

देश की राजनीति में हर स्‍तर पर दखल का माद्दा रखने वाले शाह कभी जेल भी जा चुके हैं। साल 2001 में जब केशुभाई पटेल को हटाकर मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उससे पहले ही उन्होंने अमित शाह को एक कद्दावर नेता बना दिया था। साल 2002 में नरेंद्र मोदी ने सरकार में सबसे कम उम्र के शाह की क्षमता, सूझबूझ और पार्टी के प्रति वफादारी को देखते हुए गृहराज्य मंत्री का पद सौंप दिया। शाह को सबसे अधिक दस मंत्रालय दिए गए।

अमित शाह 1986 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। तब उनकी उम्र ज्यादा नहीं थी अपने विचारों से काफी लोगों को प्रभावित कर चुके थे। गुजरात से राजनीति की शुरुआत करने वाले अमित शाह शतरंज के माहिर खिलाड़ी हैं। चुनावी बाजी पलटने में उन्हें महारत भी हासिल है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago