Homeधोनी ने खरीदा एक और नया आशियाना, जानिये कहां लिया नया घर...

धोनी ने खरीदा एक और नया आशियाना, जानिये कहां लिया नया घर देखें घर परिवार की बेहतरीन तस्वीरें

Published on

धोनी ने क्रिकेट छोड़ दिया है, लेकिन दुनिया हमेशा उन्हें उनके कूल अंदाज के लिए याद करेगी। पूर्व कप्तान एमएस धोनी सफलता और लोकप्रियता दोनों के ही शिखर पर हैं। धोनी ने हाल ही में पुणे के पिंपरी चिंचवड में नया घर खरीदा है। धोनी का नया घर रावेत के एस्टाडो प्रेसिडेंशियल सोसाइटी में है। धोनी ने पिछले साल मुंबई में भी एक घर खरीदा था, जिसकी तस्वीर उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने शेयर की थी।

माही के नाम से मशहूर धोनी ने मैदान में नहीं मैदान के बाहर भी अपना जलवा बिखेरा है। धोनी मुंबई में भी घर बनवा रहे हैं। बता दें कि भारत को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रांची में एक बेहतरीन फार्म हाउस है, धोनी अपने परिवार के साथ इन दिनों इसी फार्म हाउस में रह रहे हैं। धोनी के इस फार्म हाउस का नाम ‘कैलाशपति’ है। धोनी का रांची वाला फार्म हाउस सात एकड़ में फैला है।

धोनी ने खरीदा एक और नया आशियाना, जानिये कहां लिया नया घर देखें घर परिवार की बेहतरीन तस्वीरें

धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। धोनी के इस फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल से लेकर इंडोर स्टेडियम और जिम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद धोनी इन दिनों परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। महामारी के बढ़ते मामलों के कारण आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। टूर्नामेंट के बचे हुए 31 मैच सितंबर-अक्टूबर में UAE में खेले जाएंगे।

धोनी ने खरीदा एक और नया आशियाना, जानिये कहां लिया नया घर देखें घर परिवार की बेहतरीन तस्वीरें

इन दिनों माही अपने इस नए घर को लेकर खूब सुर्ख़ियों में बने हुए है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी साल 2008 में संभाली थी। जब धोनी ने टीम की कप्तानी संभाली तो उनके पास कई चुनौतियां थी। जैसे की युवाओं को मौका देना और भविष्य के लिए टीम का निर्माण करना। धोनी ने उन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए भारतीय टीम को कई ऐतिहासिक पल दिए। भारत ने धोनी की कप्तानी में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बनने का स्वाद चखा।

धोनी ने खरीदा एक और नया आशियाना, जानिये कहां लिया नया घर देखें घर परिवार की बेहतरीन तस्वीरें

2011 का विश्व कप अगर आपको याद हो, तो आपको धोनी का वो छक्का भी याद होगा। धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब जीत चुका है। इसके अलावा भारत 2009 में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बना था।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this