Categories: India

दुनिया से जाते – जाते दो लोगों का जीवन कर गई रोशन 18 दिन की मासूम

मां – बाप के लिए उनकी संतान कितनी महत्वपूर्ण होती है यह केवल मां – बाप ही जानते हैं। केवल मां – बाप ही हैं जो अपनी संतान को अपनी जान से भी अधिक प्यार करते हैं। वे पूरी दुनिया की खुशियां व सुख – सुविधाएं अपनी संतान पर लूटा देने की सोचते हैं। बच्चों की एक छोटी सी चोट से ही उनका अंतर्मन दुखी व अशांत हो जाता है। लेकिन दुनिया में ऐसे भी मां – बाप हैं जिन्हें अपनी संतान से जिंदगी भर के लिए हाथ धोना पड़ जाता है। आज हम एक ऐसी ही दंपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी केवल 18 दिन की बेटी को को दिया। लेकिन उस 18 दिन की अपराजिता ने दुनिया से जाते – जाते अपनी आखों से दो लोगों के जीवन को रोशन कर दिया।

आज हम आपको झारखंड की एक दंपत्ति के बारे में बताएंगे जिनका नाम राजश्री कुमारी और धीरज गुप्ता हैं। इन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश जन्म के 18 दिन बाद ही बेटी की मृत्यु हो गई। अपनी बेटी की मृत्यु के पश्चात इन्होंने बेटी की आखें दान करने का फैसला लिया। दंपत्ति द्वारा लिए गए फैसले से न केवल दो नेत्रहीन लोगों की जिंदगी संवरेगी बल्कि उनकी बेटी भी अपनी आंखों से दुनिया देख सकती है।

झारखंड के रांची के शहडोल जिला निवासी इस दंपत्ति ने एक संतान को जन्म दिया, जिससे परिवार के सभी लोग बेहद खुश थे। लेकिन कुछ दिनों बाद ही बेटी की आहार नली में दिक्कत आने लगी तथा उसे सांस लेने में भी कठिनाई होने लगी। तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कार्य गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मां – बाप को जब इस बारे में पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लेकिन तुरंत ही उन्होंने अपनी बेटी के नेत्रदान का फैसला लिया जिसे लोगों द्वारा सराहा गया। दंपति का यह फैसला लोगों के लिया एक मिसाल साबित हो रहा है।

झारखंड के शहडोल जिले की रहने वाली इस दंपति ने अपनी 18 दिन की बेटी को हमेशा के लिए खो दिया। लेकिन उनकी बेटी अपराजिता ने जाते – जाते दो नेत्रहीन लोगों के जीवन को रोशनी से भर दिया तथा साथ ही अपनी आखों से दुनिया देखने के सपने को भी साकार किया। शहडोल जिले के कलेक्टर ने दंपत्ति की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय कदम है। उनके द्वारा उठाए गए इस कदम से लोगों को प्रेरणा मिलेगी व नेत्रदान के लिए आगे आने में उनका यह कदम कारगर साबित होगा। झारखंड सरकार द्वारा आने वाले समय में इस दंपत्ति को सम्मानित भी किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago