Categories: Government

हरियाणा सीएम विंडो पर लड़की ने की शिकायत तो गाँव से हटाना पड़ा शराब का ठेका

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा आम लोगों की शिकायतें सुनने व उनके निपटारे के उद्देश्य से सीएम विंडो की शुरुआत की गई थी, जोकि कारगर साबित हुई। सीएम विंडो द्वारा सिर्फ व्यक्तिगत ही नहीं बल्कि सामाजिक व सार्वजनिक मुद्दों को सुलझाने में भी अहम भूमिका निभाई जा रही है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री के कार्य अधिकारी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि तिगड़ाना गांव की नीशू द्वारा गत छः जनवरी को गांव से शराब का ठेका हटवाने के लिए शिकायत दी गई गई थी। गत आठ जनवरी को इस बार करवाई रिपोर्ट तैयार की गई थी। जिसके पश्चात मौके का मुआयना करने के लिए आबकारी निरीक्षक को भेजा गया तथा शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ठेके को गांव से हटवाकर दूसरी जगह शिफ्ट करवा दिया गया था।

आमजन के लिए प्रदेश में गठित सेवा का अधिकार आयोग अब सीएम विंडो के भार को हल्का करने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा आयोग को सीएम विंडो से तालमेल स्थापित करने के लिए कहा गया है। सेवा का अधिकार आयोग के उपायुक्त टी. सी. गुप्ता का कहना है

कि सीएम विंडो पर आई शिकायतों में से अनेकों ऐसी होती हैं जो आयोग से संबंधित होती हैं। ऐसे में यदि आयोग द्वारा सीएम विंडो के साथ तालमेल स्थापित किया जाए तो कुछ महीनों में ही इसका भर कम हो जाएगा। ऐसा करने से इसके प्रदर्शन में भी सुधार देखा जा सकेगा।

उपायुक्त टी. सी. गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में कुल 31 विभागों के 38 संगठनों की 546 सेवाएं ऐसी हैं जो सेवा का अधिकार आयोग के दायरे में आती हैं। कुल 546 सेवाओं में से 277 सेवाएं अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन तथा 269 सेवाएं अभी ऑफलाइन प्रदान की जा रहीं हैं। शेष ऑफलाइन सेवाओं को मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों के अध्यक्षों को जल्द ही ऑनलाइन करने के निर्देश जारी किए हैं। आने वाले अगले तीन महीनों में उनके पूरे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago